Horoscope 27 फरवरी (शनिवार) : आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें

मेष: आज अत्यंत शुभ दिन है। या तो घर परिवार में कोई कार्यक्रम होगा या किसी अन्य समारोह में भाग लेंगे। बहुत सारे नये लोगों से मिलना हो सकता है। आज व्यवसाय में भी अच्छा दिन है। दैनिक लाभ बढ़ेगा, किसी अन्य स्रोत से भी प्राप्ति हो सकती है। लेन-देन की सुविधा बढ़ेगी। किसी कठिन काम के सम्पन्न होने का रास्ता खुल जाएगा। आर्थिक लाभ को बढ़ाने के लिए किसी उपाय पर काम करेंगे। लेन-देन में सावधानी बरतें।

वृषभ: आज प्रात: से ही मन प्रसन्न रहेगा, कई तरह की अड़चनों के बाद भी आपका काम आगे बढ़ेगा, नये आश्वासन मिलेेगे, लाभ बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग में गति आएगी, आप अपनी बात को खुलकर कह सकते हैं। भागीदारी के मामलों में एक दो बातें स्पष्ट नहीं हो पाएंगी। आप मन ही मन में निश्चय कर लें और बात को जबान पर ले आएं। व्यवसाय में प्रतिस्पद्र्धा बढ़ेगी। कम महत्व के काम को बाद में करें।

मिथुुन: समय सुधार पर है। आपका सोचा हुए एक विशेष काम बन जाने के आसार हैं। रुपए के लेन-देन के मामले में आप मन ही मन स्पष्ट रहें, सफलता मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर अधिक दृढ़ता की आवश्यकता है। काम आपके ही हिसाब से हो जाएगा। जीवन साथी के लिए विशेष समय है, जब उन्हें एक तरफ लाभ होगा और एक तरफ समस्याओं में फंसे रहेंगे। उन्हें स्वास्थ्य की समस्या रहेगी। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो जाएंगे परन्तु खर्चा भी करना पड़ रहा है। आज आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। किसी किए गए काम का श्रेय मिलेगा। कामकाज में चल रही देरी को लेकर आप मन ही मन परेशान रहेंगे। संतान को लेकर आपका मन खुश नहीं है, उनकी प्रगति में थोड़ी बाधा रहेगी। उनकी कार्य प्रणाली में सुधार लाने की जरूरत है। छोटे मामलों से किनारा नहीं करें। आज यात्रा में विशेष उपलब्धि हो सकती है।

सिंह: समय विशेष लाभ का बना है। आपके हर काम में सरलता आ जाएगी। आज कोई ऐसी बात आ सकती है, जिसमें आपको आगे चलकर लाभ होगा। नये सम्पर्क लाभ देंगे। आर्थिक लाभ के लिए नये उपाय सफल हो सकते हैं। कोई गुप्त आय हो सकती है। यदि व्यवसाय करते हैं तो एक निर्णय लागू करने के लिए कठोर रुख अपना सकते हैं। संतान के लिए आज बहुत शुभ दिन है, उनकी उपलब्धि सामने आ सकती है।

कन्या: समय विशेष लाभ का बना है। दोपहर बाद अचानक घटनाक्रम तेज हो जाएगा और शाम तक अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। साझा मामलों में लाभ होगा। बात आगे बढ़ेगी। आपकी दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। आपके व्यक्तिगत प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। रिश्तों को सम्मान देने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टि से अतिरिक्त सुविधा बढ़ेगी, कोई उपहार मिल सकता है। अपनी कार्य पद्धति में महत्वपूर्ण सुधार लाने की आवश्यकता है। आज खर्चा बहुत बढ़ेगा। यात्रा बिलकुल नहीं करें।

तुला: सरकारी लोगों से या बड़े लोगों से बनने वाले काम थोड़ा आसान हो जाएंगे। कठिनाइयों के बीच भी कोई नया रास्ता निकलेगा। किसी प्रमुख काम में देरी की वजह से आप परेशान हो जाएंगे परन्तु स्वभाव का संयम नहीं खोएं। विवादग्रस्त मामले में समझौतावादी रुख रखें, काम बन जाएगा। व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार आएगा और आप सम्मानजनक ढंग से बात कर सकेंगे। भाइयों के बीच विवाद में समझौतावादी रुख सामने आ सकता है। आज संतान को थोड़ी परेशानी रहेगी। आपसे किसी मामले में असहमति हो सकती है।

वृश्चिक: कामकाज में गति आएगी। दोपहर बाद घटनाक्रम अचानक आपके पक्ष में मुड़ जाएगा। आर्थिक लाभ के रास्ते खुल जाएंगे। दैनिक आय तो बढ़ेगी ही, कोई अचानक लाभ भी होगा। संतान के लिए बहुत ही शुभ समय चल रहा है। उनकी नौकरी या व्यवसाय में लाभ के आसार हैं। जीवनसाथी से असहमति रहेगी। कामकाज में दक्षता बढ़ेगी और नया तरीका काम में ले सकते हैं। भूमि भवन के मामले में कोई नई बात सामने आएगी। किसी विवाद को शांतिपूर्वक ढंग से हल कर लेंगे। किसी खास कारण से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु: आर्थिक लाभ के लिए थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ेगा परन्तु लाभ निश्चित है। जितना फायदा सोचते हंैं, उतना नहीं होगा। व्यावसायिक सम्बन्धों को लेकर मन में थोड़ी निराशा का भाव रहेगा। आप अपनी बुद्धि कौशल से समस्याओं को हल कर लेंगे और वातावरण को अपने पक्ष में कर लेंगे। वाहन सुविधा बढ़ेगी और किसी प्रमुख बकाया काम को समय पर कर पाएंगे। सरकार से या संगठनों से बनने वाले काम आसानी से सम्पन्न हो जाएंगे। यह भाग्यशाली समय है, नये व्यवसाय या नौकरी का प्रस्ताव हो सकता है।

मकर: काम-काज को लेकर मन में दुविधा रहेगी। मन में बहुत अनिश्चय रहेगा। किस काम को पहले करें, यह भी चिंता रहेगी। यात्रा का दबाव रहेगा परन्तु आज बिलकुल यात्रा नहीं करें। आज बुद्धि कौशल से होने वाले कामों में सफलता मिलेगी। काम-काज में थोड़ी कठिनाई अवश्य रहेगी परन्तु आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। काम-काज में अचानक बढ़ोत्तरी होगी, जिसके कारण अधिक लोगों की आवश्यकता पड़ेगी। जीवन साथी का साथ मिलेगा। आज अधिक समय साथ रहेंगे। जीवन साथी के नाम से व्यवसाय में लाभ होगा।

कुंभ: समय विशेष लाभ का बना है, हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुविधा बढ़ेगी। ऋण के लेन-देन में आसानी रहेगी। धार्मिक भावनाओं में बढ़ोत्तरी होगी। अपने प्रिय से उपहार मिल सकता है। किसी दावत में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। साझेदारी के मामलों में सावधानी के साथ काम करें, नियमों को स्पष्ट कर लेंगे तो लाभ होगा। यात्रा का भारी दबाव होगा।  व्यवसाय में प्रतिस्पद्र्धा बढ़ेगी, आपका पलड़ा भारी रहेगा। षडय़ंत्र को निष्फल कर देंगे।

मीन: आज का दिन बहुत शुभ है। दोपहर बाद घटनाक्रम आपके पक्ष में हो जाएगा। व्यक्तिगत संबंध और सुधार पर आएंगे। जीवन साथी के लिए दिन बहुत शुभ रहेगा, उन्हें बहुत लाभ होगा। आपके कामकाज की रुकावटें धीरे-धीरे कम हो जाएंगी। भाग्य साथ दे रहा है। बड़े लोगों की सहमति रहेगी या उनकी संगत मिलेगी। धार्मिक पूजा-पाठ में मन लगेगा। ऋण के लेन-देन में सुविधा रहेगी। पैसा हाथ में नहीं आने के बाद भी अच्छा आश्वासन रहेगा। यात्रा लाभ दे सकती है अन्यथा बाहरी सम्पर्कों से लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *