IMG 20261029 WA0017

घाटाल मास्टर प्लान को लेकर उम्मीद जगी, केंद्र-राज्य के संयुक्त प्रयास की मांग

संवाद सूत्र, खड़गपुर (पश्चिम मेदिनीपुर)। घाटाल मास्टर प्लान के क्रियान्वयन को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत लोगों के बीच एक बार फिर उम्मीद जगी है। बाढ़ और नदी कटाव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के साथ मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हुई बैठक में घाटाल मास्टर प्लान के क्रियान्वयन पर चर्चा का घाटाल मास्टर प्लान रूपायन संघर्ष कमेटी ने स्वागत किया है।

कमेटी के संयुक्त सचिव नारायण चंद्र नायक ने कहा कि घाटाल सहित पश्चिम मेदिनीपुर और आसपास के विस्तृत इलाके के लोगों को हर वर्ष बाढ़ और नदी कटाव की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में घाटाल मास्टर प्लान को अब और लंबित रखने के बजाय केंद्र और राज्य सरकार को संयुक्त रूप से इसके क्रियान्वयन की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए।

उन्होंने मांग की कि शिलाबती और कंसाबती नदियों सहित क्षेत्र की अन्य नदियों तथा बड़े-बड़े खालों की तत्काल व्यापक रूप से सफाई और पुनर्संस्करण का काम शुरू किया जाए। इससे जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और बाढ़ की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी शोभा नहीं देती : सुकांत

नारायण चंद्र नायक ने साथ ही नदी और खालों के संस्कार कार्य के लिए अपनाई जा रही ‘नो कॉस्ट’ पद्धति को समाप्त कर पूर्व की व्यवस्था के अनुसार कार्य कराने की मांग की।

उनका कहना है कि बाढ़ और कटाव से प्रभावित लाखों लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को केवल राजनीतिक घोषणा तक सीमित न रखकर जमीन पर उतारना जरूरी है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच हुई ताजा चर्चा के बाद घाटाल मास्टर प्लान के क्रियान्वयन की दिशा में ठोस पहल होगी और लंबे समय से बाढ़ की त्रासदी झेल रहे लोगों को स्थाई राहत मिल सकेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar
यह भी पढ़ें:  सिक्किम के जेमा में आर्मी का ट्रक खाई में गिरा, 16 जवानों की मौत, 4 घायल

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  सावधान! कोरोना होने पर भूलकर भी न करें ये तीन योगा/व्यायाम, दम घुटने से हो सकते है बेहोश
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − three =