हुगली : तारकेश्वर जा रहे कांवरियों की वाहन पलटी, दर्जनों घायल

हुगली। हुगली जिले में स्थित तारकेश्वर मंदिर में जल अर्पण के लिए जा रहे कावरियों की गाड़ी बुधवार सुबह पलट गई। घटना सुबह करीब आठ बजे की है। हादसे में करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी को विद्यासागर अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बताया है कि दक्षिण 24 परगना के महेश्तला में स्थित संप्रति फ्लाईओवर पर कांवरियों से भरी गाड़ी पलट गई। सभी को विद्यासागर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया गया है कि दक्षिण 24 परगना के बुरूल से तारकेश्वर के लिए कांवरियों की गाड़ी रवाना हुई थी। फ्लाईओवर पर नियंत्रण खोकर पलट गए। इसमें करीब 26 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि लगातार बारिश की वजह से सड़क भिंगी हुई थी और ब्रेक लगाने के क्रम में वाहन पलट गई जिसकी वजह से दुर्घटना हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लिया है और आगे की कार्रवाई में में जुट गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *