IMG 20260104 WA0017

केशियाड़ी के हासिमपुर में अवैतनिक ‘आनंद पाठशाला’ का शुभारंभ

पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए शिक्षा का नया उजास, सावित्रीबाई फुले को समर्पित पहल

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर, पश्चिम मेदिनीपुर। भारत में नारी शिक्षा की अग्रदूत एवं महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस को सार्थक बनाते हुए पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशियाड़ी प्रखंड अंतर्गत हासिमपुर ग्राम के लोधा पाड़ा में एक अवैतनिक ‘आनंद पाठशाला’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह पहल केशियाड़ी दर्पण समाजसेवी संगठन के तत्वावधान में पिछड़े वर्ग के बच्चों के शैक्षिक उत्थान के उद्देश्य से शुरू की गई है।

उद्घाटन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की सबसे मजबूत नींव है। इसी सोच के साथ आनंद पाठशाला के माध्यम से प्राथमिक से नवमी कक्षा तक के कुल 60 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं आवश्यक शैक्षिक सामग्री प्रदान की गई।

पाठशाला में केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके अंतर्गत सांस्कृतिक अभ्यास, खेलकूद, शारीरिक शिक्षा तथा चित्रकला जैसे रचनात्मक विषयों का भी नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस उद्घाटन समारोह में विशिष्ट समाजसेवी झरना आचार्य, विश्वजीत पाल, ब्रजकिशोर पैड़्या, शिक्षिका शिवानी घोष, शिक्षा बंधु शिवनाथ घोष एवं शिक्षा परिचालक दिलीप बटब्याल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संगठन की ओर से सभापति प्रदीप शासमल, सचिव सुदिप्त मान्ना, सह-सचिव दीपक बिश्वई, सह-सभापति प्रियांक घोष, कोषाध्यक्ष यीशु सिंह तथा सदस्य उमाशंकर माइती, सौमदीप कर, अनुरुद्ध दास, महुआ दत्ता सांत्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शोभा विशेष रूप से संगठन के सदस्य एवं अंतरराष्ट्रीय एथलीट दिव्येंदु सिंह की उपस्थिति से और बढ़ गई। लगभग 70 ग्रामीणों की सहभागिता के साथ इस अवैतनिक आनंद पाठशाला की शैक्षिक यात्रा का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + fourteen =