IMG 20260308

दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच का होली मिलन उत्सव संपन्न

दुर्गापुर। दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच के द्वारा रविवार आठ मार्च को मंच के कार्यालय परिसर में प्रातः 11 बजे होली मिलन उत्सव – 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्गापुर के अतिरिक्त अंडाल, रानीगंज, आसनसोल आदि विभिन्न स्थानों से पधारे मंच के सदस्यों और शुभाकंक्षियों, संगीत रसिकों की उपस्थिति में गीत संगीत का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कथाकार सृंजय, टीडी कॉलेज रानीगंज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार पांडेय, आसनसोल महिला महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. के.के. श्रीवास्तव, हिंदी प्रकोष्ठ पश्चिम बंगाल के मनोज यादव, हिंदी विभाग दुर्गापुर इस्पात संयंत्र से डॉ. आशुतोष तिवारी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक अभिजीत दुबे, दुर्गापुर इस्पात संयंत्र कानून विभाग के प्रमुख मधुकर अग्रवाल तथा नरेश शर्मा के साथ सभी सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य इस होली मिलन उत्सव में उपस्थित थे।

महिला काव्य मंच की अध्यक्ष पारुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी, सदस्य स्नेह लता, अनुपमा झा, प्रीति रागिनी सेनगुप्ता ने हास्य व्यंग्य और समसामयिक विषयों पर स्वरचित कविताएँ सुनाईं। पुष्पा शर्मा, अर्पणा गुप्ता, कुमारी नेहा शर्मा ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की सफलता में सहयोग किया।

यह भी पढ़ें:  "रेड वालंटियर्स" ने बांटी जरूरी सामग्री

सर्वप्रथम मंच के समन्वयक जयप्रकाश नारायण ओझा ने सभी उपस्थित लोगों को होली मिलन पर अबीर गुलाल का टीका लगाकर स्वागत किया तथा सभी उपस्थित सदस्यों, कलाकारों एवं आमंत्रित दर्शकों का अभिनंदन करते हुए होली मिलन उत्सव के द्वारा आपसी भाईचारे सामाजिक एकता और परस्पर मेलजोल की आवश्यकता को दर्शाते हुए इस कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला।

महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तत्पश्चात काव्य मंच की महिलाओं ने अपनी स्वरचित कविताएं प्रस्तुत की। कमला कांत झा, राम गुलाम मंडल ने फगुआ और चैता पर आधारित पारंपरिक मनमोहक होली गीत जैसे – “मे कान्रेहा जो आए पलट के, अबकी होरी खेलूंगी डटके”, “आज खेले होरी, कन्हैया संग होरी”, “रंग डारे सजनवा, फगुनवा में,अंगना में डारे , ओसरा में डारे” ” जमुना तट होली खेले” जैसे कर्णप्रिय गीतों ने श्रोताओं का मन मोह लिया।

साज पर अजय मिश्रा और शिव बचन दुबे ने साथ दिया। डॉ. संजीव पांडेय ने सुंदर एक फागुन गीत गाया। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव ओझा, उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप यादव, शंकर गुप्ता, महासचिव धर्मेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष उपेंद्र नाथ मिश्रा, नेताजी विद्यालय के पूर्व प्राचार्य सुधीर कुमार सुमन, श्याम कुमार मंडल, चंद्रबली सिंह, ऋषिकेश कुमार, यूको बैंक के राजभाषा अधिकारी अनिल साव, नारायण राजभर, अमरेन्द्र चौबे, मुन्ना साव, जितेंद्र पांडेय आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  कोरोना के चलते बंगाल के तारकेश्वर मंदिर में इस वर्ष भी कावड़ यात्रा पर रहेगा प्रतिबंध

इस अवसर पर मंच के महासचिव धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यह मंच पिछले 8 सालों से लगातार होली मिलन उत्सव का आयोजन कर रहा है और इसका उद्देश्य ही लोगों को आपस में जोड़ना, सामाजिक सद्भाव स्थापित करना और हमारी सामाजिक परंपराओं को जीवित रखना है। यह संस्था आगे भी इस प्रकार का कार्य करती रहेगी और सामाजिक जरूरतों के अनुसार उसकी पूर्ति के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे।

अंत में मंच के उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप यादव ने सभी उपस्थित दर्शकों, विशिष्ट अतिथियों और कलाकारों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों को शीतल पेय तथा होली के पारंपरिक व्यंजन खिलाकर होली उत्सव को सद्भावना पूर्ण तरीके से संपन्न किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *