ग्रीन फील्ड सिटी में होली मिलन समारोह का आयोजन

कोलकाता। ग्रीन फील्ड सिटी महेशतला में पंचम वार्षिक होली मिलन समारोह का आयोजन शुक्रवार 14 मार्च को किया गया। सर्वप्रथम बाबा श्याम के सजे दरबार में गुलाल और फूल अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद सभी सदस्यों ने एक दूसरे को रंग लगाकर रंगों के त्यौहार की हार्दिक बधाई दी।

राधा कृष्ण की रासलीला और नरसिंह अवतार का मंचन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। समिति सदस्यों ने सपरिवार होली संबंधित भजनों पर नृत्य किया और लुत्फ उठाया। विजय शर्मा, सोनाली जोशी, नीतू पोद्दार और शंभू शर्मा ने भजन एवं होली गीतों की प्रस्तुति दी।

वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में नयन जलान, नेहा जलान, आशा शर्मा, सोमा, अरविंद मौर्या, अजित महापात्र, अजय नायर, विवेक राठौड़, कुंतल दा, सुनील रॉय, शिवनाथ शर्मा, राजेश केशरी, तुहीन जाना, अरविंद चौधरी, उमेश चौधरी, सुरजीत विश्वास, रंजीत प्रसाद, प्रशांत दे तथा सिद्धार्थ लाहिड़ी का विशेष योगदान रहा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 9 =