IMG 20261001 WA0103 (1)

हितकारिणी स्कूल की समस्याओं पर CJP का डिपुटेशन, परीक्षा केंद्र और संकाय शुरू करने की मांग

कोलकाता हिन्दी न्यूज | 02 अक्टूबर 2026: शहर के पुराने हिंदी माध्यम विद्यालयों में शामिल हितकारिणी उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर काकरोच जनना पार्टी (CJP), खड़गपुर की ओर से डिपुटेशन दिया गया।

संगठन ने उच्च माध्यमिक परीक्षा केंद्र को खड़गपुर शहर में ही निर्धारित करने तथा विद्यालय में विज्ञान और वाणिज्य संकाय शुरू करने की मांग की।

परीक्षा केंद्र 16 किमी दूर

संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि पिछले वर्ष से हितकारिणी उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों का उच्च माध्यमिक परीक्षा केंद्र शहर से करीब 16 किलोमीटर दूर खेमाशुली हाई स्कूल में निर्धारित किया जा रहा है।

परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को इतनी दूर आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। संगठन का आरोप है कि विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों के लिए आवागमन की कोई बस व्यवस्था भी नहीं की गई है।

काकरोच जनना पार्टी ने मांग की कि आगामी उच्च माध्यमिक परीक्षा के अगले सेमेस्टर से विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र खड़गपुर शहर में ही रखा जाए।

संगठन का कहना है कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण समय में विद्यार्थियों को अनावश्यक रूप से लंबी दूरी तय करने के लिए मजबूर करना उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें:  चंद्रकोणा रोड : पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेसी नेता

IMG 20261001 WA0102

विज्ञान और वाणिज्य संकाय की मांग

डिपुटेशन के दौरान विद्यालय में उच्च माध्यमिक स्तर पर विज्ञान और वाणिज्य संकाय नहीं होने का मुद्दा भी उठाया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि हितकारिणी खड़गपुर का एक पुराना हिंदी माध्यम विद्यालय है, जहां बड़ी संख्या में हिंदी भाषी विद्यार्थी पढ़ते हैं।

वर्तमान में उच्च माध्यमिक स्तर पर केवल कला संकाय होने के कारण विज्ञान और वाणिज्य की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों के सामने विकल्प सीमित हो जाते हैं।

संगठन ने विद्यालय में आवश्यक आधारभूत संरचना विकसित कर विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय शुरू करने की मांग की।

उनका कहना है कि इससे खड़गपुर के हिंदी भाषी विद्यार्थियों को अपने शहर में ही आगे की पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिलेगा और उन्हें दूसरे शहरों अथवा राज्य से बाहर जाने की जरूरत कम होगी।

प्रभारी शिक्षक से मुलाकात

डिपुटेशन के दौरान काकरोच के प्रतिनिधियों ने विद्यालय के प्रभारी शिक्षक से भी मुलाकात कर परीक्षा केंद्र, विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं और विद्यार्थियों से जुड़ी अन्य समस्याओं पर चर्चा की।

संगठन की ओर से कहा गया कि विद्यार्थियों की सुविधा और शिक्षा से जुड़े इन मुद्दों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।

काकरोच जनना पार्टी ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर जल्द ही जिला विद्यालय निरीक्षक (उच्च माध्यमिक) के समक्ष भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

अन्य स्कूलों का भी जायजा

संगठन ने कहा कि आने वाले दिनों में खड़गपुर शहर के अन्य विद्यालयों की स्थिति का भी जायजा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच का पंचम वार्षिक समारोह संपन्न

विशेष रूप से प्राथमिक विद्यालयों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं और विद्यार्थियों की स्थिति का निरीक्षण कर समस्याओं को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

काकरोच जनना पार्टी के प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा से जुड़े बुनियादी सवालों को लेकर संगठन आगे भी संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करता रहेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:  शादी की मांग को लेकर प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =