अनेक विद्वानों, राजनेताओं और संस्कृति कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
उज्जैन। कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने स्व. मोहिनी देवी शर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन की हिंदी अध्ययनशाला के आचार्य प्रो. जगदीश चंद्र शर्मा और सम्राट् विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा, राजनीति विज्ञान की प्रो. मधुकांता समाधिया, बाँदा, उत्तर प्रदेश की माता जी।
शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की प्रो. राजश्री शर्मा की सासू मां मोहिनी देवी शर्मा के असामयिक निधन पर कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने बुधवार रात उज्जैन के महानन्दा नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और स्व. मोहिनी देवी शर्मा के चित्र पर श्रद्धा सुमन चढ़ाए।

मोहिनी देवी शर्मा के निधन पर मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ आईएएस डॉ. अशोक कुमार भार्गव, भोपाल, मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी भोपाल के निदेशक अशोक कड़ेल, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ की निदेशक डॉ. अमिता दुबे, पद्मश्री कालूराम बामनिया, देवास।
हिंदी परिवार इंदौर के संस्थापक अध्यक्ष हरेराम वाजपेयी, डॉ. शिवा लोहारिया, जयपुर, कवयित्री माया मेहता, निर्मल मेहता, मुंबई, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिव चौरसिया, श्रीराम दवे, डॉ. अरुण वर्मा, संस्कार भारती के प्रमुख श्रीपाद जोशी, चित्रकार अक्षय आमेरिया, साहित्यकार डॉ. शशांक दुबे, अशोक भाटी, मुकेश जोशी,
लोक गायक सुंदरलाल मालवीय आदि सहित देश के अनेक संस्था प्रमुखों, विद्वानों और संस्कृति कर्मियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए स्व. मोहिनी देवी शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी नरेश शर्मा, डॉ. प्रभु चौधरी, संतोष सुपेकर, डॉ. नीरज सारवान आदि सहित परिवार जन उपस्थित थे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



