कोलकाता हिन्दी न्यूज | 03 अगस्त 2026: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) द्वारा पश्चिम बंगाल में आज पार्टी का सदस्यता अभियान कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश कुमार पांडे और अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद कमालुद्दीन उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा साहू ने किया।
मुख्य आयोजक और उपस्थिति
कार्यक्रम के आयोजक के रूप में पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष संदीप धर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सैयदा शमीमा नसरीन, बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रवक्ता शकील अहमद हाशमी, पश्चिम बंगाल अल्पसंख्यक अध्यक्ष एहतेशामुल हक तथा दल के उपाध्यक्ष सत्यम सिंह उपस्थित रहे।
सदस्यता ग्रहण
अतिथियों के स्वागत के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता सत्य प्रथम मजूमदार, मोहम्मद फ़ैज़ आलम समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
राष्ट्रीय प्रधान महासचिव का बयान
पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश कुमार पांडे ने कहा कि पार्टी के संस्थापक केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन की विचारधारा के अनुरूप पार्टी बिहार, बंगाल समेत अन्य राज्यों के गरीब, वंचित और असहाय लोगों के उत्थान के लिए तत्पर है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ज़मीनी स्तर पर काम करते हुए समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए सड़क से सदन तक आवाज़ उठाती है। किसी भी समाज के उत्थान के लिए राजनीतिक समर्थन अनिवार्य है। शिक्षा, रोजगार के साथ-साथ सदन में भागीदारी भी जरूरी है।
उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में सदस्य बनाएगी और निश्चित तौर पर पूरे बंगाल में एक दिन बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ता होंगे।
अन्य उपस्थित गणमान्य
कार्यक्रम में दीपक सिंह, कोलकाता साउथ के अध्यक्ष मोहम्मद सुल्तान अहमद, कोलकाता उत्तर के अध्यक्ष दिनेश सिंह, सबुही अज़ीज़, इमरान ज़की समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।


