IMG 20260121 WA0013

हिंदू महासभा ने राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार के लिए बंगाली गुणीजनों के नाम प्रस्तावित किए

कोलकाता। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राज्य सभापति डॉ. चंद्रचूड़ गोस्वामी के उद्योग से पश्चिम बंगाल के लगभग तीस विज्ञानी, संगीतकार, कवि-साहित्यकार, डॉक्टर, समाजसेवी सहित समाज के अनेक विशिष्ट व्यक्ति, जो चुपचाप निरंतर समाजसेवा कर रहे हैं, उनके नाम हिंदू महासभा ने सीधे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चीफ सेक्रेटरी के पास पेनड्राइव और पत्र के माध्यम से राष्ट्रपति भवन में जमा कर दिए।

पूर्व में ही भारत के सर्वोच्च असैनिक सम्मान पद्म पुरस्कार के लिए हिंदू महासभा के स्वयंसेवकों ने इन तीस बंगाली समाजसेवी एवं गुणीजनों के नाम ऑनलाइन फॉर्म भरकर जमा कर दिए थे। इससे पहले इसी प्रकार हिंदू महासभा के राज्य सभापति डॉ. चंद्रचूड़ गोस्वामी के प्रयत्नों से पद्मश्री दुखू माझी का नाम प्रस्तावित कर फॉर्म भरकर दिया गया था। महासभा की ओर से और दुखू माझी को पद्म पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

इन तीस गुणी व्यक्तियों, जिनके नाम हिंदू महासभा की ओर से पद्म पुरस्कार के लिए प्रस्तावित एवं फॉर्म भरा गया है, उनके नाम राष्ट्रपति के साथ-साथ बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के पास भी जमा किए गए हैं और इसके उत्तर में राज्यपाल ने हिंदू महासभा के राज्य सभापति डॉ. चंद्रचूड़ गोस्वामी को शुभेच्छा संदेश के साथ पत्र भेजा है।

आज कोलकाता के लीला राय सभागार में हिंदू महासभा की ओर से एक अति सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर पद्म पुरस्कार के लिए नाम प्रस्तावित समाजसेवियों के हाथों राष्ट्रपति को लिखे पत्र की रिसीव कॉपी, राज्यपाल को लिखे पत्र की रिसीव कॉपी तथा राज्यपाल का प्रशंसा पत्र सौंपा गया।

इस अभिनव प्रयत्न के विषय में हिंदू महासभा के राज्य सभापति डॉ. चंद्रचूड़ गोस्वामी से प्रश्न किया गया तो उन्होंने बताया, हम विश्वास करते हैं कि जो सभी लोग नीरव रूप से अपने कार्य एवं समाजसेवा के माध्यम से देश व जाति को समृद्ध कर रहे हैं, उनके कार्य को उचित सम्मान से सम्मानित कर सकें तो समाज के और भी कई लोग अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे।

परिणामस्वरूप अंत में इस समाज का भला होगा। हम विश्वास करते हैं कि अनेक बार लोग समाजसेवा का कार्य करते हैं किंतु उनके कार्य का विवरण सही स्थान तक पहुंच पाता नहीं। फलस्वरूप उचित सम्मान प्राप्ति से वे वंचित रह जाते हैं। हम मानते हैं कि जाति, धर्म, वर्ण निष्पक्ष होकर सभी की बुद्धि, श्रम, समाजसेवा एवं कर्मदक्षता को मान्यता मिलनी चाहिए।

हिंदू महासभा की ऑफिस सेक्रेटरी अनामिका मंडल ने सभी मनोनीत गुणीजनों को शुभकामनाएं जताते हुए घोषणा की कि आने वाले दिनों में इन सभी गुणी व्यक्तियों के सभी कर्मकांडों को लेकर हिंदू महासभा की ओर से एक संक्षिप्त वृतचित्र बनाकर वृतचित्र उत्सव आयोजित करने की योजना है हमारी।

इस वर्ष हिंदू महासभा की ओर से डॉ. विवेकानंद चक्रवर्ती, आशुतोष मजूमदार, गणेश घोष (बाउल), प्रवीर कुमार विश्वास, अंतरा मित्र, पंडित नवकुमार मजूमदार, कृष्णा पात्र, सिप्ति सरकार, शिव सौम्य विश्वास, सरोज भट्टाचार्य, उत्तम देवनाथ, मंदिरा मुखर्जी बनर्जी, हिमेंदु दास, अब्दुल कादर, डॉ. अमृतलाल विश्वास, शुभ्रा घोष, डॉ. अनिरुद्ध पाल,

डॉ. गौरव मजूमदार, पंडित राज कुमार मजूमदार, श्यामल मुखर्जी, तरुण कांति मंडल, लेखा मंडल, परिमल चंद्र मजूमदार, महुआ साहा, सुनीता राय प्रधान, स्वप्न कुमार रुइदास, नाजनिना सुल्ताना, विकास बसाक तथा महादेव गुड़िया के नाम प्रस्तावित किए गए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + three =