IMG 20260320

भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय, हुगली द्वारा आयोजित हिंदी कार्यशाला संपन्न

कोलकाता। भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय, हुगली के मंडल प्रबंधक मनीष वर्मा महोदय के अनुमोदन से कार्यालय परिसर में “राजभाषा संवैधानिक प्रवधान एवं कार्यालय में हिंदी की उपयोगिता” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन दिनांक 19.03.2026 दिन बृहस्पतिवार को सम्पन्न हुआ।

जिसमें अतिथि वक्ता के रूप में बैरकपुर राष्ट्रगुरु सुरेन्द्रनाथ कॉलेज के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष, डॉ. बिक्रम कुमार साव उपस्थित रहें। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं मंडल प्रबंधक महोदय के संबोधन के साथ हुआ। कार्यशाला का संचालन प्रबंधक रौशन कुमार पंडित, सहायक अजय कुमार चौधरी एवं रूपा साव ने किया।

व्याख्यान सत्र में अतिथि वक्ता ने हिंदी भाषा के विकास एवं उसके महत्व के साथ भारत के अन्य बोलियों एवं भाषाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि स्वाधीनता पूर्व हिन्दी भाषा ने अपने दायित्व को बखूबी निभाया और अभी भी निभा रही है।

अब अन्य आधुनिक भारतीय भाषाओं का दायित्व है कि वो हिन्दी को राजभाषा और राष्ट्रभाषा के रूप में पुष्पित पल्लवित करें। संविधान में वर्णित राजभाषा से संबंधित विविध नियम-अधिनियमों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देश में एकता और अखण्डता के साथ भाषाई सामंजस्य और संस्कृतिक साहचर्य को बनाये रखना हम सभी का उत्तरदायित्व है।

कार्यालय में राजभाषा हिंदी की मुख्य उपयोगिताओं की चर्चा करते हुए जन संवाद और सुलभता, प्रशासनिक कार्यकुशलता, संवैधानिक और वैधानिक दायित्व, द्विभाषिकता, क्षेत्रवार पत्राचार, कर्मचारियों का मनोबल, सरल हिंदी का निर्माण, प्रोत्साहन से प्रचार की ओर,

संवैधानिक बाध्यता से सुशासन अर्थात् Good Governance की ओर कदम बढ़ाने जैसे विषयों पर उन्होंने गंभीरता से प्रकाश डाला। साथ ही यह भी कहा कि देश की भाषाई संप्रभुता के सम्मान हेतु हमें हिंदी और भारतीय भाषाओं के विकास और प्रचार -प्रसार के लिए सदैव प्रयासरत रहना होगा।

कार्यशाला के द्वितीय सत्र में राजभाषा व हिंदी व्याकरण से संबंधी एक वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यशाला का समापन प्रबंधक रौशन कुमार पंडित महोदय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *