IMG 20220923 WA0014

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा द्वारा हिंदी पखवाड़ा का आयोजन सम्पन्न

कोलकाता । अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद्, पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय, कोलकाता द्वारा दिनांक 22/09/22 को हिंदी पखवाड़ा 2022 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के क्षेत्रीय केंद्र, कोलकाता के सहायक प्रोफेसर डॉ. अभिलाष कुमार गोंड उपस्थित थे। ‘हिंदी भाषा की उन्नति कैसे हो’ विषय पर अपनी बात रखते हुए डॉ. गोंड ने कहा कि हिंदी की लोकप्रियता अब विदेशों में भी बढ़ रही है।

हिंदी मात्र भारत की नहीं बल्कि दुनिया की भाषा बनकर उभर रही है। अपने वक्तव्य में उन्होंने हिंदी के परिभाषिक शब्दों के प्रयोग तथा व्यवस्थित हिंदी टिप्पण एवं प्रारूपण कैसे लिखा जाए उसे भी विस्तार से समझाया। इसके पश्चात हिंदी कविता पाठ, हिंदी भाषण, हिंदी टिप्पण एवं प्रारूपण, हिंदी निबंध जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी।

जिसमें क्षेत्रीय अधिकारी मृणाल कोंवर के अलावा, टी.के. बंदोपाध्याय, एस.के. घोषाल, अनंदिता चंद्रा, रजनीश श्रीवास्तव, अभिजीत देवनाथ, अमलेंदु नस्कर, अरित्री मन्ना, सुभाजीत सरकार, शंभू बहादुर, पूर्वी पोद्दार, अर्चित परिया, भावेश मंडल आदि सभी कर्मियों ने हिस्सा लिया। सभी कर्मियों के उत्साह को देखते हुए क्षेत्रीय अधिकारी मृणाल कोंवर जी ने सभी कर्मियों से कार्यालय में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अथिति द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =