पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा–2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा–2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण

खड़गपुर ब्यूरो | 01 अक्टूबर 2026: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मुराडांगा में दिनांक 30 सितंबर 2026 को हिंदी पखवाड़ा–2026 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

हिंदी पखवाड़ा का आयोजन 14 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया गया था।

कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की I/C प्राचार्या श्रीमती नम्रता द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात पी जी टी हिंदी श्री श्रीनिवास प्रसाद द्वारा हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

उन्होंने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता तथा हिंदी भाषा के प्रति उनके रुझान पर प्रकाश डाला।

आयोजित प्रतियोगिताएँ

समारोह में विद्यार्थियों के लिए कनिष्ठ वर्ग एवं वरिष्ठ वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई थीं। इनमें कविता-पाठ, निबंध लेखन, सुलेख, श्रुतिलेख, अनुवाद लेखन तथा प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएँ प्रमुख रहीं।

इसके साथ ही विद्यालय के स्टाफ सदस्यों के लिए भी हिंदी श्रुतिलेख, अनुवाद लेखन एवं राजभाषा हिंदी प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विजेताओं को पुरस्कार

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कनिष्ठ वर्ग, वरिष्ठ वर्ग तथा स्टाफ वर्ग के विजेताओं को विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती नम्रता द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें:  गोपाल नेवार, 'गणेश' सलुवा की कविता : 'भूल गया'

इस अवसर पर उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा राजभाषा के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का संदेश दिया।

मंच संचालन

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कक्षा IX की छात्राओं कुमारी आईशा एवं अरीबा द्वारा किया गया, जो विशेष रूप से जे एन वी, शिवहर, बिहार से माइग्रेट होकर आई हैं।

समापन और संकल्प

समारोह के अंत में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान एवं दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम ने विद्यालय में हिंदी के प्रति सकारात्मक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar
यह भी पढ़ें:  पश्‍चिम मेदिनीपुर : पुलिस कर्मी जनता की सुरक्षा और सेवा में हमेशा रहेंगे तत्पर : जिला एसपी

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  उच्चतर माध्यमिक मेरिट सूची में शामिल हुए पश्चिम मेदिनीपुर के वीरेश, सौमसुंदर और साग्निक
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 8 =