खादी और ग्रामोद्योग आयोग एवं बैरकपुर राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न हुआ

कोलकाता। 23 सितम्बर 2025 को खादी और ग्रामोद्योग आयोग एवं बैरकपुर राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में प्रिंसिपल डॉ. मनोजित राय की प्रेरणा से आयोजित हिंदी ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न हुई।

कार्यक्रम में कॉलेज के बरसर एवं प्रभारी डॉ. देवप्रसाद सरकार, आयोग से आए हिंदी अधिकारी प्रभु प्रसाद यादव, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बिक्रम कुमार साव, हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. सत्येंद्र पांडे,एजुकेशन विभाग की प्राध्यापिका डॉ. रेवतीमणि सामल, जर्नलिज्म विभाग के डॉ. अब्दुल्ला सहित हिंदी विभाग के प्रथम, तृतीय और पंचम सत्र के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के वक्तव्य सत्र में अध्यक्षीय वक्तव्य रखते हुए डॉ. देवप्रसाद सरकार ने विद्यार्थियों को प्रतियोगितामूलक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया एवं हिंदी भाषा के राष्ट्रीय स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए बांग्ला और हिंदी भाषा के प्रगाढ़ संबंधों को रेखांकित किया।

आयोग से आये अधिकारी प्रभु प्रसाद यादव ने कार्यालय से इतर आयोग द्वारा छात्र-छात्राओं संबंधी उपयोगी गतिविधियों का ब्यौरा छात्र-छात्राओं के समक्ष रखा। डॉ. सत्येंद्र पांडे ने कॉलेज और हिंदी विभाग के उपलब्धियां को छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किया।

डॉ. रेवतीमणि सामल ने शिक्षाशास्त्रीय अध्ययन पद्धति से पाठ्यक्रम और सह-पाठयक्रम गतिविधियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

विभागाध्यक्ष डॉ. बिक्रम कुमार साव ने भारतीय भाषाओं के अध्ययन से किस प्रकार रोजगार प्राप्त किया जा सकता है इसकी विस्तृत व्याख्या प्रस्तुत की एवं NEP के तहत पठन-पाठन के रोजगारपरक उद्देश्यों से विद्यार्थियों को परिचित कराया।

इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के प्रथम सत्र की छात्रा देवारति बनर्जी ने एक बंगला कविता की आवृत्ति की। हिंदी विभाग की छात्रा निकिता विश्वास ने सोहनलाल द्विवेदी की कविता ‘कोशिश करने वालों की हार नहीं होती’ एवं शिल्पी राणा ने सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कविता ‘भेड़िया’की आवृत्ति प्रस्तुत की।

प्रतियोगिता में निकिता विश्वास, नेहा गोंड, प्रिंस साव, अनिकेत साव, स्नेहा साव, शांति साव, अविनाश साव ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। शिल्पी राणा ने द्वितीय पुरस्कार एवं संजना साव ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं अंशु साव ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

कार्यक्रम को करने में टीचर्स काउंसिल के सेक्रेटरी विश्वजीत दे, कॉलेज के लाइब्रेरियन डॉ. जयदीप चंद्र, डॉ. ज्योति प्रसाद चटर्जी, सुतोपा बासुधार, डॉ. सुतोपा घोष, डॉ. पीयूष नंदी, डॉ. मरन बंधु मजूमदार, डॉ. सूरज तथा अन्य विभाग के प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाओं के साथ कॉलेज कार्यालय के कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के संयोजन में सुभाष कुमार साव, उत्तम कुमार ठाकुर, आकाश साव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन विभाग के प्राध्यापकों द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अब्दुल्ला ने अपने शायराना अंदाज में विद्यार्थियों को परिश्रम और मेहनत करने की प्रेरणा देते हुए किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *