कोलकाता। हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर दिनांक 20/09/2025, दिन शनिवार को खादी और ग्रामोद्योग आयोग, कोलकाता एवं जगतदल श्री हरि उच्च विद्यालय, जगतदल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हिंदी व्याकरण प्रतियोगिता संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक प्रभारी प्रदीप साव, आयोग से आए हिंदी अधिकारी प्रभु प्रसाद यादव, कार्यक्रम संयोजक डॉ. कार्तिक कुमार साव, विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार मौर्या, विश्वजीत साव, मनीषा गुप्ता, बिनोद कुमार साव, सुभाष कुमार साव, पंकज पांडे के साथ प्रतिभागी छात्र और छात्रागण उपस्थित रहें।
विद्यालय के शिक्षक प्रभारी ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में प्रतियोगितामूलक आयोजनों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला एवं विद्यालय के विद्यार्थियों को इस तरह के आयोजनों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
आयोग से आए हिंदी अधिकारी प्रभु प्रसाद यादव ने हिंदी दिवस के अवसर पर आयोग द्वारा कराए जाने वाले हिंदी से संबंधित विविध प्रतियोगिताओं और हिंदी के प्रचार-प्रसार के संदर्भ में अपना वक्तव्य रखा।
संयोजक डॉ. कार्तिक कुमार साव ने प्रतिभागियों के समक्ष भारतीय भाषाओं के अध्ययन-अध्यापन के संदर्भ में व्याकरण के ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कक्षा 10 की छात्राओं ने गणेश वंदना पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया और छात्रा स्नेहा साव ने केदारनाथ सिंह की कविता ‘रोटी’ की आवृत्ति प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता में कासिम साह, बंदना कुमारी साह, तनु निसाद, शिक्षा सर्वे राजभर, अंजली साव ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं तृतीय स्थान पर इच्छा चौधरी, द्वितीय स्थान पर नंदनी कुमारी एवं प्रथम स्थान पर संजना चौधरी रहीं।
संपूर्ण कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन विद्यालय की शिक्षिका मनीषा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर छात्र और छात्राओं में काफी उत्साह दिखाई दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम के आयोजन में सुभाष कुमार साव, बिक्रम कुमार साव और उत्तम कुमार ठाकुर की विशेष भूमिका रही।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

