कोलकाता, 20 सितंबर 2025: विद्यासागर कॉलेज फ़ॉर वीमेन में हिंदी विभाग द्वारा बड़े उत्साह और गरिमा के साथ हिंदी दिवस समारोह आयोजित किया गया, जिसमें हिंदी भाषा की विविधता, साहित्यिक गरिमा और सांस्कृतिक समरसता को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन छात्रा बसंती कुमारी राय ने किया।
समारोह के संयोजक डॉ. एम.डी. आसिफ़ आलम (विभागाध्यक्ष, हिंदी) रहे, जिन्होंने छात्रों को हिंदी भाषा के महत्व पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।
प्रतियोगिताओं में छात्रों ने काव्यावृत्ति, भाषण, आशु भाषण, आशु अभिनय (एकल), वाद-विवाद प्रतियोगिता (विषय – “AI: आज क्या ज़रूरत है”), तथा कविता पोस्टर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इन प्रस्तुतियों से छात्राओं की प्रतिभा और सृजनात्मकता उजागर हुई।
प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडली – डॉ. रुद्राक्षा पांडेय, डॉ. सुफिया यास्मिन और डॉ. मधु मिश्रा – ने निष्पक्षतापूर्वक किया। अंत में समापन घोषणा डॉ. अभिजीत सिंह द्वारा की गई।
कार्यक्रम पूर्ण सफलता के साथ सम्पन्न हुआ और सभी ने हिंदी भाषा की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

