हावड़ा। बेलूड़ स्थित लालबाबा कॉलेज में हिंदी दिवस बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल था और मंच पर छात्रों की विविध प्रस्तुतियों ने समा बाँध दिया। काव्य-पाठ, भाषण, नाटक, लोकनृत्य और लोकगीत की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ललित कुमार झा ने की, जबकि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने अपने प्रेरणादायी उद्घाटन वक्तव्य से समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शुभ्रा उपाध्याय ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।
मंच पर डॉ. नीलम मिश्रा, डॉ. रेखा त्रिपाठी, डॉ. पापिया साव, डॉ. नवनीता दास और प्रीतम रजक सहित अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे। सभी ने अपने वक्तव्यों में हिंदी शिक्षण की चुनौतियों और संभावनाओं पर विचार व्यक्त किए। मंच संचालन का दायित्व अर्चित यादव ने संभाला, जबकि अनिमेष भास्कर और मेराज अंसारी ने सह-आयोजन में सहयोग किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में स्नेहा गुप्ता, मेहरोज़ इकबाल अंसारी, अनुज रजक, अर्चित यादव, अंकित साव, सन्नी सहानी, प्रीति साव, युवराज राय, अमित, धनंजय पांडेय, सुमन सहानी, नीरज, उन्नति, खुशबू खातून, मधु साव, आर्यन साव, अनिमेष भास्कर, रितिका, मेराज, ईशा और खुशी समेत अनेक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार झा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और अस्मिता की धड़कन है। उन्होंने छात्रों से हिंदी भाषा के संवर्धन और संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

