श्री जैन विद्यालय हावड़ा में हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

हावड़ा। श्री जैन विद्यालय, हावड़ा के सभागार में आज हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय था परंपरा बनाम आधुनिकता इसमें नवमी तथा दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पक्ष एवं विपक्ष के दोनों सदनों के चार-चार प्रतिभागियों ने भाग लिया, प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किया।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वर्तमान समय में अपनी परंपराओं के निर्वहन के साथ-साथ आधुनिकता की आवश्यकता एवं उसके महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत करने और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने का अवसर प्रदान करना था।

परंपरा के पक्ष में अपना विचार प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि हां आज हमें अपनी परंपरा को भूलना नहीं चाहिए, क्योंकि परंपराओं से कट कर किसी भी समाज का कोई अस्तित्व नहीं रह जाता है।

विषय के विपक्ष में प्रतिभागियों ने आधुनिकता के महत्व एवं देश दुनिया के विकास में आधुनिकीकरण की आवश्यकता एवं योगदान पर विचार रखा तथा अनेकों तर्क दिए। कार्यक्रम के अंत में निर्णायक मंडली के सदस्यगण डॉ. जगत नारायण सिंह एवं सरिता सिंह ने छात्रों के प्रयास की सराहना की तथा परंपरा के पक्ष में अपना मत व्यक्त करने वाली टीम को विजयी घोषित किया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार तिवारी, संजय सिंह, अनामिका तिवारी, रामपुकार शर्मा, प्राणवेश कुमार मिश्रा, बबीता जैन, दीपशिखा तिवारी, भावना सिंह, प्रियंका गुप्ता, मोमिता दास आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

अंत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इंदु जोसेफ चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की तथा विजयी टीम के प्रतिभागियों को अपने कर कमलों से पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक प्रतिनिधि संतोष कुमार तिवारी ने किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =