IMG 20251110 WA0020

हिंदी भाषा मंच का मिलन और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

दुर्गापुर। रविवार को दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच ने अपने कार्यालय में दुर्गा पूजा, दीपावली और महाछठ मिलन समारोह का आयोजन किया। मंच के सदस्यों के अलावे क्षेत्र के जाने-माने विद्वान, समाजसेवी और हिंदी समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का आरंभ महेश प्रसाद लिम्का के स्वागत गान के साथ हुआ।

जयप्रकाश झा द्वारा दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच के उद्देश्य और इसकी गतिविधियों पर प्रकाश डालने के पश्चात टीडीबी कॉलेज, रानीगंज में नवनियुक्त प्राचार्य डॉक्टर संजीव पांडेय को उत्तरीय और स्मृति चिह्न देकर मंच के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव ओझा ने सम्मानित किया।

दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच के महासचिव धर्मेंद्र यादव को दुर्गापुर नगर निगम के नवनियुक्त उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें उत्तरीय और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया तथा गायक महेश प्रसाद लिम्का को भी उनके गीत गायन क्षेत्र में प्रशंसनीय Empty Sabu के लिए उत्तरीय और स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

समन्वयक जेपीएन ओझा ने इस तरह के आयोजनों की जरूरत और उपयोगिता पर बल दिया। दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच के सलाहकार तथा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रोफेसर डॉ. श्रीकृष्णा राय ने हिंदी मंच को इस तरह के कार्यक्रम करते हुए अपनी गतिविधियां बनाए रखने का सुझाव दिया।

मनोज यादव ने आज हिंदी भाषा की जरूरत और उसकी एकता पर बल देते हुए सामाजिक समरसता और भाषाई सौहार्द्र के क्षेत्र में ऐसी संस्थाओं और आयोजनों पर बल दिया।

शाकंभरी इस्पात और पावर लिमिटेड कंपनी के महाप्रबंधक सचिन दुबे, टीडीबी कॉलेज की प्रोफेसर मीना सिंह, राज्य हिंदी प्रकोष्ठ के मनोज यादव, जितेंद्र पांडेय, सिंटू भुईंया को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मंच के उपाध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता, संयुक्त सचिव डॉ. प्रदीप यादव, श्वेता देव, लाल बाबू प्रसाद, विनोद कुमार सिन्हा, अनिल कुमार पांडेय, शिक्षक अजय कुमार, नारायण राजभर कार्यक्रम की गतिविधियों को संभाल रहे थे।

महामंत्री धर्मेंद्र यादव ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गापुर हिंदी भाषा द्वारा पश्चिम बंगाल राज्य स्तरीय युवा सृजनात्मक लेखन प्रतियोगिता की घोषणा की। पश्चिम बंगाल भौगोलिक सीमा में निवासरत/कार्यरत/अध्यनरत 20 से 40 वर्ष की युवा अपनी मौलिक और अन्य अन्यत्र अप्रकाशित रचनाएं 25 नवंबर तक भेज सकते हैं।

इसकी पूरी जानकारी दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच के सोशल मीडिया से प्राप्त की जा सकती है। सभी आगत व्यक्तियों के लिए पारंपरिक छठ का ठेकुआ और अन्य मिष्ठान्नादि परोसा गया।

महेश प्रसाद लिम्का की गायन के बाद अध्यक्ष सत्यदेव ओझा ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया। शिक्षक दिनेश राम ने संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + six =