Landslide in Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते जमकर तबाही हुई है। यहां कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। इससे वाहनों को नुकसान हुआ है। एक कार पानी में बह गई। वहीं, कई कारें मलबे में दबी हुई है। मलबे की चपेट में आने से कारों को नुकसान हुआ है।
एहतियातन स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। कुछ लोग घायल हुए हैं। भारतीय सेना के जवान राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं, बाढ़ वाले इलाकों में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया जा रहा है।
शिमला में भारी बारिश के बाद आईजीएमसी अस्पताल के पास भूस्खलन हुआ। इसमें दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके अलावा भी शिमला में कई जगहों पर भूस्खलन की खबरें आई हैं।
इस बीच डीडीएमए शिमला ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का फैसला किया है। डीडीएमए शिमला की तरफ से कहा गया कि बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश/भूस्खलन और सड़कें अवरुद्ध होने के कारण जुब्बल उप-मंडल में सभी शैक्षणिक संस्थान आज बंद हैं।

- मलबे में दबीं गाड़ियां
कोटखाई की नॉटी खड्ड में बादल फटने के बाद वहां के खलटूनाला पेट्रोल पंप के पास पार्क की गई कई गाड़ियां मलबे में दब गई, फिलहाल किसी के जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



