Iran

‘ख़ामेनेई की हत्या का बदला’: हिज़्बुल्लाह ने इसराइल पर मिसाइल-ड्रोन हमला किया

कोलकाता न्यूज डेस्क | 2 मार्च 2026:  ईरान और इज़राइल के बीच तेज़ी से बढ़ते युद्ध ने नया मोड़ ले लिया है। हिज़्बुल्लाह ने लेबनान से इसराइल की ओर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। समूह ने स्पष्ट कहा है कि यह कार्रवाई ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की हत्या का बदला लेने के लिए की गई है।

इसराइली सेना का जवाबी हमला

इसराइली सेना ने बयान जारी कर कहा है कि वह हिज़्बुल्लाह से हुए प्रोजेक्टाइल फ़ायर के जवाब में लेबनान में कई लक्ष्यों पर हमला कर रही है। सेना के मुताबिक़, दागे गए अधिकांश प्रोजेक्टाइल इसराइल के खुले इलाक़ों में गिरे हैं। अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

Iran israel1

हिज़्बुल्लाह का दावा

हिज़्बुल्लाह ने पुष्टि की है कि उसने लेबनान से इसराइल की ओर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। समूह का कहना है कि यह कार्रवाई सीधे तौर पर ख़ामेनेई की हत्या का बदला है।

हिज़्बुल्लाह एक शिया मुस्लिम राजनीतिक और सैन्य संगठन है, जिसे ईरान का मजबूत समर्थन हासिल है और जो इसराइल के अस्तित्व के अधिकार का विरोध करता है।

ईरान के लिए जीसीसी देशों की चेतावनी

गल्फ़ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) के सदस्य देशों की रविवार को हुई बैठक में ईरानी हमलों से हुए नुकसान पर चर्चा हुई। जीसीसी में शामिल देश – यूएई, बहरीन, सऊदी अरब, ओमान, क़तर और कुवैत – ने ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की।

जीसीसी ने कहा कि नागरिक ठिकानों और रिहायशी इलाक़ों को निशाना बनाया गया, जो उनकी संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन है। बयान में ईरान से हमले रोकने की अपील की गई, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी गई कि जीसीसी अपनी सुरक्षा के लिए “सभी ज़रूरी क़दम” उठाएगा।

Iran israel

तेहरान में अस्पतालों को नुक़सान

ईरान पर इसराइल और अमेरिका के हमलों के दूसरे दिन ईरानी मीडिया ने दावा किया कि तेहरान में गांधी अस्पताल, खतम अल-अनबिया अस्पताल और ईरानी रेड क्रिसेंट पीस बिल्डिंग को निशाना बनाया गया है।

बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं, जिनमें दोनों अस्पतालों की खिड़कियों और बाहरी हिस्सों को हुए नुक़सान दिखाया गया है।

हालांकि, सीधे मिसाइल हमले का कोई ठोस सबूत अभी तक सामने नहीं आया है। इस दावे पर इसराइली सेना और अमेरिकी रक्षा विभाग ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + sixteen =