Hemant Soren will take oath as the 14th Chief Minister of Jharkhand today

हेमंत सोरेन आज झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे

रांची। हेमंत सोरेन आज यानी बृहस्पतिवार को यहां एक भव्य समारोह में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई शीर्ष नेता शामिल होंगे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शाम चार बजे सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

हाल में हुए विधानसभा चुनावों में सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गमलियल हेम्ब्रोम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट बरकरार रखी। झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीट हासिल करके अपना बहुमत बनाए रखा, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 24 सीट मिलीं।

शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के पोस्टर पूरे रांची में देखे जा सकते हैं। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा यातायात नियम लागू कर दिए गए हैं। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण के मद्देनजर बृहस्पतिवार को रांची शहर में स्कूल बंद है।

कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्रभारी और पार्टी महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कहा कि सिर्फ सोरेन शपथ लेंगे और विधानसभा में विश्वास मत के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

झामुमो के एक नेता ने बताया कि इस बैठक में अन्य वरिष्ठ नेताओं के उपस्थित होने की संभावना है जिनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) (राकांपा-एसपी) प्रमुख शरद पवार, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  कंगना 'पठान' का नाम बदलकर 'इंडियन पठान' करेंगी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) (लिबरेशन) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल, शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता महबूबा मुफ्ती और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है।

सोरेन ने कहा, ‘‘यह बहुत खुशी की बात है कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर इतने सम्मानित नेता हमारे साथ हैं।’’ उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार शाम को मोरहाबादी मैदान का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  Good News : भारत में 12+ वालों के लिए वैक्सीन रेडी, जायडस ने मांगी आपात इस्तेमाल की मंजूरी
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  01 मई 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + two =