IMG 20220304 WA0015

हेमा मालिनी ने ‘हुनरबाज़ देश की शान’ में बांसुरीवादक अनिर्बान को दिया एक खास तोहफा

मुंबई। कलर्स के ‘हुनरबाज़-देश की शान’ ने पिछले हफ्ते ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में अपने बेहतरीन 14 प्रतिभागियों का खुलासा कर दिया है। इसी के साथ मुकाबला और भी कड़ा हो गया है और इस सप्‍ताह फैंटास्टिक 12 में जगह बनाने के लिये सभी प्रतिभागी अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन देने के लिये जी-जान से जुट गये हैं। इस वीकेंड, शो में मदर्स स्‍पेशल का जश्‍न मनाया जायेगा और इसमें प्रतिभागी एक ‘मां’ के प्रति अपना प्‍यार और सम्मान व्‍यक्‍त करने के लिये कुछ कमाल के परफॉर्मेंस देंगे। इस बार जजेज पैनल में मिथुन चक्रबर्ती और करण जौहर के साथ दिग्‍गज अभिनेत्री और भारत की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी नजर आयेंगी, जो इस अवसर को वाकई में और भी खास बना रहा है।

इस एपिसोड में एक ओर प्रतिभागी जजेज का दिल जीतने के लिये अपने बेस्‍ट परफॉर्मेंस के साथ तैयार हैं, वहीं दूसरी ओर हेमा मालिनी के पास भी प्रतिभागियों के लिये कुछ खास है। पिछले कुछ हफ्तों में उस्‍ताद अनिर्बान ने अपने अद्भुत परफॉर्मेंस से लाखों दर्शकों का दिल जीता है। करण जौहर ने उन्‍हें चाइल्‍ड प्रॉडिगी का नाम दिया है और वे बांसुरी बजाने की अपनी प्रतिभा एवं कमाल के हुनर के लिये मशहूर हैं। इस एपिसोड में अनिर्बान ने अपनी मां की मौजूदगी में अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्‍ध कर दिया, वहीं स्‍पेशल गेस्‍ट हेमा मालिनी भी उनके लिये एक रोमांचक सरप्राइज लेकर आई थीं।

यह भी पढ़ें:  फ़िल्म अभिनेता सनी खान "सबक़ द लेसन" में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में जलवा दिखाने को बेकरार

अनिर्बान के परफॉर्मेंस के बाद हेमा मालिनी ने उन्‍हें मथुरा से लाई बांसुरी उपहार में देते हुये कहा, “ मथुरा से आई हूं और आपको देखकर ऐसा लग रहा है कि आप वृंदावन के गोपाल हैं, क्‍योंकि सिर्फ कृष्‍णा ही ऐसी बांसुरी बजा सकते हैं। भगवान कृष्‍ण ने यह आपके लिये भेजा है, क्‍योंकि आप बिल्‍कुल उनकी ही तरह हैं।” अनिर्बान ने एक बार फिर अपनी बांसुरी की धुनों से जजेज को दीवाना बना दिया और उनके परफॉर्मेंस ने हेमा मालिनी को इतना प्रभावित कर दिया, कि हेमा ने उनसे अपने मशहूर गाने ‘सुंदरा गोपालम’ पर परफॉर्म करने का अनुरोध किया।

इसमें हेमा जी ने ‘यशोदा’ का किरदार निभाया, जब‍कि अनिर्बान बांसुरी बजाते हुये ‘गोपाल’ के रूप में नजर आये। इस डांस परफॉर्मेंस में हेमा मालिनी की खूबसूरती और परफॉर्मेंस ने दर्शकों का मन मोह लिया।‘’ हुनरबाज़-देश की शान’ का टैलेंट से भरपूर यह मजेदार एपिसोड देखिये, हर शनिवार-रविवार को, रात 9 बजे सिर्फ कलर्स पर!

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  गोरखपुर : भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल हुए योगी आदित्यनाथ

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  तृप्ति डिमरी और शाहिद कपूर पहली बार स्क्रीन पर एक साथ दिखेंगे
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *