Rain brings relief to Mumbaikars, schools and colleges still closed

मुंबई में भारी बारिश, लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित, एनडीआरएफ दल तैनात

मुंबई : मुंबई में सोमवार को लगातार दूसरे दिन भारी बारिश जारी रही, जिससे मध्य रेलवे नेटवर्क के कल्याण और ठाकुर्ली स्टेशन के बीच व्यस्त समय के दौरान लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। सुबह कुछ इलाकों में महज एक घंटे में 34 मिलीमीटर तक की बारिश दर्ज की गई।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अ‍वधि में मुंबई में औसतन 135 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस अ‍वधि में पूर्वी मुंबई में 154 मिलीमीटर और पश्चिमी मुंबई में 137 मिलीमीटर बारिश हुई।

मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश तथा समुद्र में ऊंची लहरें उठने के पूर्वानुमान के बीच शहर में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के तीन दल तैनात किए गए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार सुबह आठ बजे से अगले 24 घंटे के लिए ”शहर और उसके उपनगरों में भारी से बहुत भारी बारिश, कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने” का अनुमान जताया है।

मालाबार और मुलुंद हिल में सुबह छह बजे से सात बजे के बीच 34 मिलीमीटर, भांडुप में 29 मिलीमीटर, वडाला ईस्ट में 24 मिलीमीटर और वर्सोवा में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें:  केजरीवाल ने अंतरिम जमानत और 7 दिन बढ़ाने की मांग की

पश्चिमी रेलवे ने कहा कि सोमवार सुबह लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हुईं। हालांकि, यात्रियों ने दावा किया कि रेलगाड़ियां पांच से 10 मिनट की देरी से चल रही थीं।

मध्य रेलवे ने भी बताया कि सभी चार गलियारों पर लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य हैं। हालांकि, यात्रियों ने दावा किया कि सिग्नल में दिक्कत के कारण सुबह व्यस्त समय के दौरान कल्याण और ठाकुर्ली स्टेशन के बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ।

एक यात्री ने बताया, ”कई यात्री पटरियों पर पैदल चल रहे हैं, क्योंकि ट्रेन काफी लंबे वक्त से रुकी हुई हैं।”

इससे एक दिन पहले, मुंबई और उपनगरों में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं, विमानों का मार्ग बदलना पड़ा और दादर तथा माटुंगा स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं थोड़ी देर के लिए प्रभावित हुईं। मुंबई में रविवार से लगातार जारी बारिश के कारण मीठी नदी उफान पर है।

महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में कोंकण और विदर्भ क्षेत्र में सप्ताहांत से भारी बारिश हो रही है, जिससे नदियां उफान पर हैं और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। इसके परिणामस्वरूप, मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में एनडीआरएफ दल तैनात किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  अपने क्षेत्र में रहा जिनका प्रशंसनीय योगदान, कोलकाता हिन्दी न्यूज ने दिया उन्हें "कर्मवीर" सम्मान

एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया, ”हमने मानसून के कारण वसई (पालघर), ठाणे, घाटकोपर और पवई (मुंबई), महाड (रायगढ़), खेड़ और चिपलुन (रत्नागिरी), कुडाल (सिंधुदुर्ग), कोल्हापुर, सांगली, सातारा में एनडीआरएफ दलों को तैनात किया है।”

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  अस्पताल में भर्ती हुईं नुसरत जहां, आज दे सकती हैं अपने पहले बच्चे को जन्म!
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *