IMG 20260319 WA0006

मेचेदा में इलेक्ट्रो-होम्योपैथी पर स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन

खड़गपुर। पूर्व मेदिनीपुर चिकित्सा महाविद्यालय (इलेक्ट्रो-होम्योपैथी) द्वारा इलेक्ट्रो-होम्योपैथी के जनक डॉ. काउंट सीजर मैटी की 217वीं जयंती के उपलक्ष्य में मेचेदा स्थित विद्यासागर पुस्तकालय के रोकेया हॉल में एक स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया।

​इस सम्मेलन का मुख्य केंद्र ‘संधिवात’ (गठिया) पर वैज्ञानिक चर्चा रही, जिसमें 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल मंडल ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल इलेक्ट्रो-होम्योपैथी चिकित्सा परिषद के सचिव डॉ. अशोक मल्लिक और कलकत्ता विश्वविद्यालय के डॉ. समीर चंद्र दास उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम के अंत में गत वर्ष के 30 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उनकी चिकित्सा उपाधि के प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *