#Health : दांत दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

यदि आपके दांत में दर्द हो रहा है, तो कुछ आसान सी घरेलू चीजों से इस दर्द से तुरंत राहत पा सकते हैं। घर में मौजूद इन 5 चीजों का इस्तेमाल करके पाएं दांतों के दर्द की समस्या से छुटकारा। दांतों में दर्द होता है, तो हालत खराब हो जाती है। कुछ भी खानेपीने का मन नहीं करता है। हमेशा ध्यान सिर्फ दांतों पर ही होता है और अगर दांतों में दर्द बीच रात को शुरू हो गया तो रात भर परेशानी अलग से।

दांतो में दर्द होने का मुख्य कारण है दांतों में कैविटी, कीड़े लगना, दांतों की साफ-सफाई सही से ना करना, मसूड़ों में इंफेक्शन। दांत दर्द होने पर किसी भी काम को करना मुश्किल हो जाता है। दांत का दर्द कई बार बहुत असहनीय होता है। तो आइए कुछ घरेलू चीजों से इस दर्द से तुरंत राहत पा सकते हैं। घर में मौजूद इन 5 चीजों का इस्तेमाल करके पाएं दांतों की दर्द से तुरंत राहत।

1. अदरक चबाएं दांत का दर्द होगा कम : दांतों और मसूड़ों से संबंधित कोई भी समस्या होने पर आप अदरक का एक टुकड़ा छिल कर चबाना शुरू कर दें। अदरक का रस भी आप रूई की मदद से प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं।

2. फिटकरी के घोल से दातों के दर्द में तुरंत राहत : फिटकरी के छोटे से टुकड़े को एक कप पानी में रख कर थोड़ी देर हिलाने के बाद उस घोल को मुंह में थोड़ा थोड़ा लेकर मुंह में रख कर कुल्ला करें। इसमें एक बार में ही काफी आराम हो जाता है परंतु ध्यान रहे इस नुस्खे को बार-बार नहीं आजमाना है, नहीं तो फिटकरी से दातों की एनामेल नष्ट हो सकती है।

3. नींबू से पाएं दांत दर्द से छुटकारा : नींबू नेचर में एसिडिक होती है, जो नेचुरली दांतों के दर्द से छुटकारा दिला सकती है। एक टुकड़ा नींबू का लें और जहां दर्द है वहां लगाएं। इससे दांतों में मौजूद कीड़े भी मर सकते हैं और दर्द भी कम होगा।

4. प्याज का टुकड़ा रखें दांतों के बीच : प्याज का एक टुकड़ा काट कर इसे दांतों के बीच में रखें। प्याज में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल तत्व दांतों की समस्या को दूर कर सकते हैं। हानिकारक बैक्टीरिया को भी मारते हैं। आप अपनी डाइट में भी कच्चा प्याज शामिल करें। मसूड़ों में सूजन की समस्या से रहते हैं परेशान, तो प्याज चबाकर खाएं।

5. पिपरमिंट के पत्ते चबाएं : पिपरमिंट के पत्ते के साथ इसका तेल भी दांतों की समस्या से छुटकारा दिला सकता हैं। कुछ पत्तों को चबाएं और कुल्ला कर लें। इसका तेल ब्रश पर लगाकर ब्रश करें। चाहें तो दांतों और मसूड़ों पर इस तेल को लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे दांत दर्द की समस्या से राहत मिलेगी। वैसे भी नमक और तेल मिलाकर कभी-कभी ब्रश करना चाहिए इससे आपके दांतों में काफी फर्क महसूस होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *