0ee11f15 bb67 4e37 942c 0e0e61afa5f4

कामरेड स्व. जतिन मित्रा स्मृति रक्षा समिति का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न

खड़गपुर संवाददाता । स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज रविवार 28 अगस्त को खड़गपुर स्थानीय नगरपालिका वार्ड 9 के भगवानपुर स्थित माझीपाड़ा प्राइमरी स्कूल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जहां डॉ. अभिषेक दास और डॉ. शिवनाथ घोष समेत कई चिकित्सकों ने लोगों की शारीरिक जांच की और उन्हें आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी दी गई।

यह आयोजन कामरेड स्व. जतिन मित्रा स्मृति रक्षा समिति की ओर से किया गया था। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अनिल दास व बी. कलावती समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय विभिन्न क्लबों के सदस्यगण उपस्थित रहे। आयोजन कर्ताओं ने स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 2 =