61391b1a f8d3 4d90 9e87 588dea2c56d0

जून 2022 के ग्रह, नक्षत्र और राशि परिवर्तन पर एक नजर, जानिए आपकी राशि पर इसका असर

वाराणसी । जून माह 2022 का राशिफल : इस वक्त अप्रैल माह से ही शनि कुंभ में, गुरु मीन में, राहु मेष में और केतु तुला में गोचर कर रहे हैं। सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र हर माह राशि परिवर्तन करते हैं जबकि चंद्रमा सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करता है। आइए जानते हैं जून माह 2022 के ग्रह परिवर्तन।

1. सूर्य गोचर 2022 : सूर्य ग्रह 15 मई 2022 रविवार से वृषभ राशि में गोचर कर रहा है जो अब 15 जून, 2022 को शाम 12:19 बजे मिथुन राशि में गोचर करेगा। सूर्य का गोचर 15 जून 2022, बुधवार को दोपहर 11 बजकर 58 मिनट पर मिथुन राशि में होगा जहां वह 16 जुलाई 2022, तक रहेगा और इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएगा।

2. मंगल गोचर 2022 : मंगल ग्रह 17 मई को 2022 की सुबह 9:52 बजे से मीन राशि में गोचर कर रहा है जो अब 27 जून, 2022 को सोमवार की सुबह 6:00 बजे मेष राशि में गोचर कर जाएगा।

3. बुध गोचर 2022 : बुध ग्रह 25 अप्रैल 2022 से वृषभ राशि में है। 10 मई को शाम 5:16 बजे इसी राशि में वक्री हुआ था। इसके बाद 13 मई, शुक्रवार को सुबह 12 बजकर 56 मिनट पर अस्त हो गए थे। 03 जून, शुक्रवार को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर मार्गी होंगे। फिर 02 जुलाई, शुक्रवार को सुबह 09 बजकर 40 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। बुध एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश 23 दिनों कर करते हैं, लेकिन इस बार बुध एक ही राशि में करीब दो महीने तक रहेंगे।

यह भी पढ़ें:  22 साल बाद फिर से रिलीज होगी सनी देओल-अमीषा पटेल की 'गदर: एक प्रेम कथा'

4. शुक्र गोचर 2022 : शुक्र 23 मई, 2022 की शाम 8:39 बजे से ही मेष राशि में गोचर कर रहा है। अब वह 18 जून 2022 को शनिवार की सुबह 8 बजकर 6 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेगा। इसके बाद शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएगा।

5. शनि गोचर 2022 : शनि ग्रह 29 अप्रैल से ही कुंभ राशि में गोचर कर रहा है जहां रहकर अब वह 5 जून 2022 को वक्री होने जा रहे हैं। शनि कुंभ राशि में वक्री 5 जून 2022, शनिवार को सुबह 4:14 बजे होंगे।

मासिक राशिफल 2022 जानिए आपकी राशि पर असर :
मेष : मेष राशि के लिए यह माह मिलाजुला असर वाला होगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी या व्यापार से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

वृषभ : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह माह अत्यंति ही शुभ फलदायी साबित होगा। विवादों का निपटारा होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं और व्यापार में मुनाफा होगा। परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा करने का प्रोग्राम बन सकता है।

यह भी पढ़ें:  01 जनवरी : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

मिथुन : इस माह आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। अत: आपको अपनी और परिवार की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में कुछ मुश्किलें भी आ सकती हैं। हालांकि परिवार की मदद से मुश्किलें आसान हो जाएगी।

कर्क : आपके लिए यह माह मिलाजुला साबित होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। विवादों का निपटारा होगा। परिवार के सदस्यों को समय देना होगा।

सिंह : आपके लिए जून का महीना शुभ फलदायी साबित होगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं और व्यापार में उन्नति होगी। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। परिवार में खुशियां रहेगी।

कन्या : आपके लिए जून का माह सतर्क रहने के लिए है। खासकर आपको सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में लोगों का समर्थना मिलेगा, लेकिन व्यापार में नुकसान होने की संभावना है।

तुला : जून का माह आपके लिए मिलाजुला साबित होगा। घर-परिवार सभी कुछ ठीक रहेगा लेकिन नौकरी में सतर्क रहना होगा।

वृश्चिक : जून का माह करियर की दृष्टि से ठीक है लेकिन सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। कारोबार में सोच समझकर आगे बढ़ना होगा, नुकसान हो सकता है। नौकरी में भी सतर्कता बरतनी होगी। हालांकि परिवारिक जीवन सुखद रहेगा। चोट लगने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  खाकुड़दा के स्कूल में 'नो बैग डे'

धनु : जून का माह आपके लिए शुभता लिए हुए रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा और मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में उन्नति होगी। करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ यात्रा के योग हैं।

मकर : जून के माह में आपको सतर्कता से आगे बढ़ना होगा। वाद विवाद से दूर रहें। परिवार को समय देना होगा। नौकरी या व्यापार में मिलाजुला समय रहेगा।

कुंभ : जून माह में आपको साहस और सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा। यात्रा सुखद और लाभदायी साबित होगी। नौकरी या व्यापार में अच्‍छा समय रहेगा।

मीन : आपके लिए जून का महीना मिला-जुला साबित होगा। नौकरी में सावधानी रखकर कार्य पर ही फोकस करना होगा। कारोबारी हैं तो निवेश के जोखिम से बचें। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

ज्योतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + ten =