मंगलवार को इन राशि वालों पर रहेगी हनुमान जी को कृपा, कैसा रहेगा आपका दिन देखें यहां

मेष: आज आपकी बातों को मान्यता मिलेगी। आप हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाएंगे। किसी सामाजिक संस्था से जुड़ सकते हैं।

वृष: आज अपने कार्यों का पुन: निरीक्षण करें। छोटी गलती भी नुकसान करा सकती है। व्यवहार में नरमी रखें तो दिन ठीक व्यतीत होगा।

मिथुन: 
आज निजी मामलों को अनदेखा ना करें। नया काम शुरु ना करें। आर्थिक समस्या हो सकती है। कहीं से धन प्रबंध करना पड़ेगा।

कर्क: आज नया कार्य शुरु करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों से सलाह ले लें। योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। बड़े निवेश करने से बचें, हाथ में लिये कार्यों को पहले पूरा करें।

सिंह: आज किसी विशेष मामले में सलाह लेनी पड़ेगी। काम पूरे होने से उत्साह बढ़ेगा। अनजान व्यक्ति पर विश्वास नुकसान करा सकता है।

कन्या: आज दिन कठिन हो सकता है। किसी व्यक्ति विशेष के लिए अपने विचार बदलने पड़ सकते हैं। मित्रों से सहयोग से मनोबल बढ़ेगा।

तुला: आज सोच सकारात्मक रखें। छोटी-छोटी समस्याएं खुद ही हल हो जाएंगी। अपने लक्ष्य के प्रति विशेष ध्यान दें। दोपहर बाद समय अनुकूल हो जाएगा।

वृश्चिक: आज कार्यस्थल पर किसी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। धन प्रबंध के लिए बड़े निर्णय लेने पड़ेंगे। व्यवहार में नरमी बनाए रखें। अधीनस्थों से सहयोग मिलेगा।

धनु: आज धन संबंधी प्रयास सफल होंगे। चिंताओं में कमी होगी। लोगों की मदद करेंगे। सम्मान में वृद्धि होगी, नया काम चाहें तो शुरु कर सकते हैं।

मकर: आज खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है। महत्वपूर्ण योजनाओं को सबके सामने लाना है। नया काम शुरु ना करें। शाम तक समय अनुकूल हो जाएंगे।

कुंभ: आज किसी बड़ी समस्या को हल करने में सफल होंगे। नई जिम्मेदारी कार्यभार बढ़ा सकती है। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह नए काम के लिए अवश्य लें।

मीन: 
आज सरकारी मामलों में लापरवाही न बरतें। जल्दी लाभ पाने का कोई रास्ता ना ढूढें। मेहनत से ही सब काम सफल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *