कोलकाता। दिनांक 13 जून 2025 को नराकास, श्रीरामपुर की वर्ष 2025-26 की प्रथम छमाही समीक्षा बैठक का आयोजन अध्यक्ष नराकास व उप-महाप्रबंधक एवं मण्डल प्रमुख, हुगली जगबंधू पाढ़ी की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय हुगली में आयोजित किया गया। इस अवसर पर समस्त सदस्य कार्यालयों द्वारा बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज की गई। बैठक में समिति को सुदृढ़ करने और राजभाषा के प्रसार को बढ़ावा देने हेतु कार्य-योजना पर चर्चा की गई।
बैठक में समिति की पत्रिका “हुगली प्रवाह वाहिनी” का भी विमोचन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समिति के क्रियाकलापों की समीक्षा करना एवं आगामी अवधि के लिए राजभाषा कार्यान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्ययोजना तैयार करना था। चर्चा के दौरान राजभाषा के प्रचार-प्रसार, कार्यालयों में उसके समुचित प्रयोग और समिति को सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में नराकास शील्ड योजना के तहत वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्य कार्यालय को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया व नराकास के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को तथा इन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन करवाए जाने वाले सदस्य कार्यालयों को भी अध्यक्ष महोदय के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया।
राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु मंडल कार्यालय हुगली को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। जिसे मंडल प्रबंधक मनीष वर्मा को प्रदान किया गया। साथ ही राजभाषा अधिकारी अजय कुमार चौधरी एवं प्रबंधक राजभाषा रौशन कुमार पंडित को प्रमाण पत्र दिए गए एवं नाराकास द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में मंडल कार्यालय को कुल छह पुरस्कार प्राप्त हुए। बैठक का समापन अध्यक्ष महोदय द्वारा सदस्यों के उत्साह वर्धन और भविष्य में और भी उत्कृष्ट कार्य करने के आह्वान के साथ हुआ।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

