IMG 20250807 WA0013

हल्दिया : दिवंगत कवियत्री तमालिका पंडा सेठ की स्मृति में साहित्य संगोष्ठी आयोजित

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के औद्योगिक शहर हल्दिया में दिवंगत कवियत्री तमालिका पंडा सेठ की 69वीं जयंती के अवसर पर साहित्य सभा आयोजित की गई। बता दें कि अपने जीवन काल में दिवंगत पंडा ‘आपनजन’ पत्रिका की संपादक, विधायक, हल्दिया नगर पालिका की अध्यक्ष और सांस्कृतिक आयोजक थी।

हल्दिया के दुर्गाचक में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी कुमार चंद्र जाना के नाम पर बने ऑडिटोरियम हॉल में एक स्मरण सभा आयोजित की गई। इस सभा का आयोजन संवाद साप्ताहिक ‘आपनजन’ और आईकेयर शिक्षा संस्था के संयुक्त प्रयास से किया गया था।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में संगीत, अभिनय, साहित्य और प्रकाशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चार व्यक्तियों को ‘कवि तमालिका पंडा सेठ जीवनकृति पुरस्कार’ प्रदान किया गया।

इनमें संगीत के क्षेत्र में हेमंती शुक्ला, अभिनय के क्षेत्र में फिल्म और नाटक अभिनेता परान बंद्योपाध्याय, साहित्य और प्रकाशन के क्षेत्र में दे’ज प्रकाशन के मालिक सुधांशु शेखर दे और साहित्यकार कवि जय गोस्वामी शामिल थे।

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद विधायक और शिक्षाविद लक्ष्मण सेठ ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपन्यासकार शीर्षेंदु मुखोपाध्याय उपस्थित थे। इसके अलावा हल्दिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और पूर्व विधायक ज्योतिर्मय कर भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध वाचिक कलाकार और अभिनेता सत्यनाथ मुखोपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में साहित्यिक चर्चा, पुरस्कार वितरण, संगीत, पाठ और स्मरण सभा शामिल थी। कार्यक्रम में आईकेयर कल्चरल अकादमी ने संगीत प्रस्तुत किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =