तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत हल्दिया में आयोजित ‘सुनीर्मल पाइक स्मृति क्विज लीग- 2025’ में पूर्व मेदिनीपुर की टीम ब्रेन बैटल ने चैंपियनशिप जीता। इस लीग का उद्घाटन प्रसिद्ध क्विज मास्टर और लेखक इख्तियार अहमद ने किया।
इस लीग में पश्चिम बंगाल के 8 जिलों की 8 टीमों ने भाग लिया। जिनमें हावड़ा, हुगली, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, नदिया, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और बर्धमान शामिल हैं।
प्रत्येक टीम में 8 खिलाड़ी थे, जिनमें एक स्कुल क्विजर, एक कॉलेज क्विजर और एक अंडर-30 क्विजर शामिल थे। क्विज मास्टर के रूप में सौरव कांडर, कल्लोल चौधरी, सौरव बसु, ऋत्विक चक्रवर्ती, सौरव पाइक और समन्वय बनर्जी ने प्रश्न संचालित किए।

पूर्व मेदिनीपुर की टीम ब्रेन बैटल ने 555 अंक प्राप्त कर चैंपियनशिप जीती। नदिया की टीम नदिया नेक्सजेन ने 440 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। पश्चिम मेदिनीपुर की टीम पश्विमी झंझा ने 435 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ऑल बंगाल क्विज लीग के दो मुख्य उद्योजक ऋत्विक चक्रवर्ती और सौरव कुमार पाइक ने कहा कि इस लीग में राज्य के सर्वश्रेष्ठ क्विजर और क्विज मास्टर ने भाग लिया, जो जिले के क्विज मानचित्र में एक विशेष दिन रहा। उन्होंने कहा कि भविष्य में जिले में क्विज के विकास को बढ़ावा देना उनका मुख्य लक्ष्य होगा।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



