IMG 20250815 WA0103

गन एंड शेल फैक्टरी (जीएसएफ), काशीपुर ने 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

कोलकाता। गन एंड शेल फैक्टरी (जीएसएफ), काशीपुर ने आज अपने ऐतिहासिक परिसर में देशभक्ति की भावना और उत्साह के साथ भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

समारोह की शुरुआत जीएसएफ के श्री सुबीर कुमार साहा, आईओएफएस, मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और रक्षा सुरक्षा कोर द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक महोदय ने रक्षा क्षेत्र में निर्माणी के निरंतर योगदान और राष्ट्र सेवा के प्रति हमारी दृढ प्रतिवद्धता पर प्रकाश डाला।

Gun & Shell Factory (GSF), Kashipur celebrates 79th Independence Day

उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी कर्मचारियों से एकता, अखंडता और अनुशासन के मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया।

एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (एडब्ल्यूईआईएल) द्वारा जीएसएफ को वर्ष 2024 के लिए “सर्वश्रेष्ठ इकाई” चुने जाने की घोषणा, इस अवसर का गौरवमयी क्षण था।

यह पुरस्कार उत्पादन उत्कृष्टता, गुणवत्ता आश्वासन, सामयिक आपूर्ति, नवाचार (इनोवेशन) और कर्मचारियों की सहभागिता के संदर्भ में जीएसएफ के अनुकरणीय प्रदर्शन को दर्शाता है।

Gun & Shell Factory (GSF), Kashipur celebrates 79th Independence Day

इसी दिन, जीएसएफ परिवार की ओर से, श्री शांतनु साहा, आईओएफएस, महाप्रबंधक ने एडब्ल्यूईआईएल मुख्यालय, कानपुर में एडब्ल्यूईआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) श्री उमेश सिंह, आईओएफएस ने सर्वश्रेष्ठ इकाई का पुरस्कार प्राप्त किया।

इसके अलावा, श्री सुबीर कुमार साहा, आईओएफएस, मुख्य महाप्रबंधक ने जीएसएफ के कर्मचारियों के बीच कलाई घड़ियाँ और नकद पुरस्कार का बितरण किया, जो पूरे मानव संसाधन की सामूहिक उपलब्धि और प्रतिवद्धता का प्रतीक है।

एडब्ल्यूईआईएल की सर्वश्रेष्ठ इकाई का यह सम्मान “मेक इन इंडिया” और “आत्मनिर्भर भारत” पहल के तहत राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप है, जो आयात निर्भरता को कम करने और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को बल प्रदान करता है।

इसके अतिरिक्त, सभी कर्मचारियों ने दिनांक 12 से 15 अगस्त, 2025 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जीएसएफ और इसके आवासीय परिसर में प्रभात फेरी, तिरंगा रैलियां और तिरंगा प्रदर्शनी जैसे विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें निर्माणी के सभी स्तरों के कर्मचारियों ने भाग लिया।

मुख्य महाप्रबंधक महोदय ने जीएसएफ के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और कामगारों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी, जिसके कारण यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।

उन्होंने सर्वश्रेष्ठ इकाई का पुरस्कार जीएसएफ की पूरी टीम के सामूहिक प्रयास को समर्पित किया और आने वाले वर्षों में और भी बड़ी उपलब्धियों हासिल करने के प्रति निर्माणी की प्रतिबद्धता दोहराई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 7 =