Gulveer Singh won the first gold for India in the Asian Athletics Championship

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गुलवीर सिंह ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Asian Athletics Championship 2025 : एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 27 मई को भारत के गुलवीर सिंह (Gulveer Singh) ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को प्रतियोगिता का पहला गोल्ड मेडल (Gold Medal) दिलाया।

राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी 26 साल के गुलवीर ने 28 मिनट 38.63 सेकंड में रेस पूरी कर यह कामयाबी हासिल की। उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड इससे पहले 27:00.22 सेकंड है, जो उन्होंने इसी साल बनाया था।

यह गुलवीर का एशियाई चैंपियनशिप में पहला गोल्ड मेडल है। उनके पीछे जापान के मेबुकी सुजुकी ने 28:43.84 के समय के साथ रजत और बहरीन के अल्बर्ट किबिची रोप ने 28:46.82 सेकंड में दौड़ पूरी कर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

भारत के सावन बरवाल भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 28:50.53 के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे। गुलवीर अब एशियन चैंपियनशिप में 10,000 मीटर गोल्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं।

इससे पहले हरि चंद (1975) और जी लक्ष्मणन (2017) ने यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा, गुलवीर 5000 मीटर दौड़ में भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम रखते हैं और इस प्रतियोगिता में वह इस स्पर्धा में भी उतरने वाले हैं।

  • सेबेस्टियन को मिला ब्रॉन्ज

दिन की शुरुआत भारत के सर्विन सेबेस्टियन ने पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल में ब्रॉन्ज मेडल के साथ की। उन्होंने 1 घंटा 21 मिनट 13.60 सेकंड में रेस पूरी कर भारत का खाता खोला।

यह समय उनके निजी सर्वश्रेष्ठ (1:21:23) के बेहद करीब था, जो उन्होंने फरवरी में उत्तराखंड नेशनल गेम्स में बनाया था।

इस स्पर्धा में चीन के वांग झाओझाओ ने 1:20:36.90 के समय से गोल्ड और जापान के केंटो योशिकावा ने 1:20:44.90 के साथ सिल्वर मेडल जीता।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + twenty =