IMG 20260711 WA0024

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिताओं में चमका ग्रिफिन्स इंटरनेशनल स्कूल

यशवर्धन कटझारे, दिव्यांश बारिक एवं शास्रिक कुंडु ने शतरंज प्रतियोगिताओं में किया शानदार प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, खड़गपुर। शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्टता की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ग्रिफिन्स इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर सफलता का नया अध्याय रचा है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतिष्ठित फिडे मान्यता प्राप्त शतरंज प्रतियोगिताओं में विद्यालय के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों यशवर्धन कटझारे, दिव्यांश बारिक एवं शास्रिक कुंडु ने शानदार प्रदर्शन कर न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे ग्रिफिन्स परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।

उनकी उपलब्धियां यह सिद्ध करती हैं कि कठिन परिश्रम, एकाग्रता, उचित प्रशिक्षण और अटूट आत्मविश्वास के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। विद्यालय के अध्यक्ष अभिषेक कुमार यादव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपने समर्पण, अनुशासन और कठिन परिश्रम से विद्यालय का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी ये विद्यार्थी और अधिक ऊंचाइयों को छुएंगे तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।

विद्यालय के प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी यशवर्धन कटझारे ने तीन महत्वपूर्ण फिडे मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया फिडे चेस टूर्नामेंट में 20वां और ऑल इंडिया फिडे बिलो-1800 चेस टूर्नामेंट में 13वां स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें:  रेड एफएम कॉर्पोरेट फुटबॉल कप 2026 का समापन; इंफीफ्लेक्स टेक्नोलॉजीज और सननॉलेज बने चैंपियन

वहीं 17वें कीट इंटरनेशनल चेस फेस्टिवल (बिलो-1700 वर्ग) में भी 20वां स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। लगातार तीन प्रतियोगिताओं में उनकी यह सफलता उनके परिश्रम, रणनीतिक सोच और मानसिक दृढ़ता का परिचायक है।

विद्यालय के एक अन्य मेधावी विद्यार्थी दिव्यांश बारिक ने भी पांचवीं ओपन इंटरनेशनल फिडे चेस टूर्नामेंट में 39वां स्थान प्राप्त किया तथा ऑल इंडिया फिडे क्लासिकल चेस टूर्नामेंट (बिलो-1800 वर्ग) में प्रथम स्थान हासिल कर एक नई उपलब्धि अपने नाम की। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उनकी यह सफलता उनकी उत्कृष्ट एकाग्रता, योजनाबद्ध खेल और खेल भावना का परिचय देती है।

दूसरी ओर विद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शास्रिक कुंडु ने भी तीसरी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फिडेरेटिंग चेस टूर्नामेंट 2025 के अनरेटेड वर्ग में द्वितीय स्थान और रुंगटा सीमेंट ऑलइंडिया ओपन फिडेरेटिंग चेस टूर्नामेंट 2025 के 1400-1600 रेटिंग वर्ग में चौथा पुरस्कार प्राप्त किया।

जिलास्तर पर भी उन्होंने 11वीं जिला शतरंज चैंपियनशिप 2026 में 20वां स्थान, प्रथम जिला रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2026 में 11वां स्थान तथा प्रथम जिला ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2026 में 12वां स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त द्वितीय ग्रिफिन्स इंटरनेशनल फिडे रेटेडरैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट 2026 के अंडर-15 वर्ग में चौथा स्थान प्राप्तकर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा।

यह भी पढ़ें:  सफलता के लिए आत्मविश्लेषण व अनुशासन जरूरी : दिव्येंदु बरुआ

यशवर्धन, दिव्यांश और शास्रिक की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े सपने देखने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित करेगी। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सामल ने भी सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रिफिन्स इंटरनेशनल स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

शिक्षा के साथ-साथ खेल, संस्कृति व अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया जाता है, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

ताज़ा  समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:  बसपा का राजनीतिक अस्तित्व ख़त्म, अब वह भाजपा की “बी टीम”: राहुल
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =