Vlcsnap 2023 02 17 16h58m57s204

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का बागडोगरा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

सिलीगुड़ी। माननीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल शुक्रवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे। वे 17 फरवरी से तीन दिवसीय सिक्किम के दौरे पर हैं। 19 फरवरी 2023 श्री पीयूष गोयल सिक्किम सरकार के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। उनका सिक्किम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ एक बातचीत कार्यक्रम भी है। उनका आईसीएआई, सिक्किम चैप्टर के साथ बातचीत भी है।

18 फरवरी को वह अपनी आगे की व्यस्तताओं के लिए सोरेंग जाएंगे। उनके साथ उनके एपीएस निरंजन सेठी भी हैं। एयरपोर्ट पर दार्जिलिंग के सांसद राजू बिस्टा सहित सिक्किम के मंत्री बी.एस. पंथ, जिग्मे वांगचुक और प्रोटोकॉल यूनिट सिलीगुड़ी के अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। बागडोगरा एय़रपोर्ट पर उतरकर वह सीधे सिक्किम के लिए निकल गये।

स्थायीकरण सहित कई मांगों को लेकर पश्चिम बंगाल आशा कर्मी यूनियन ने निकाला विरोध जुलूस

सिलीगुड़ी। स्थायीकरण सहित कई मांगों को लेकर पश्चिम बंगाल आशा कर्मी यूनियन सड़क पर उतरकर आन्दोलन शुरू किया है। सिलीगुड़ी के बाघजतिन पार्क से शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं का विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सिलीगुड़ी महकमा परिषद के कार्यालय पर समाप्त हुआ। वहां जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

यह भी पढ़ें:  बंगाल : सिलीगुड़ी इंटरसिटी ने लोकल ट्रेन को मारी टक्कर, 6 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *