राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय कवि संगम उत्तर कोलकाता का भव्य कार्यक्रम

कोलकाता । राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय कवि संगम की उत्तर कोलकाता इकाई के द्वारा श्रीराम वनगमन पथ काव्य यात्रा को समर्पित आभाषी काव्यगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। भारत कोकिला सरोजिनी नायडू के जन्मदिन पर राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम के बंगाल प्रान्त के अध्यक्ष प्रख्यात हास्य कवि डॉ. गिरिधर राय के द्वारा की गई। काव्यगोष्ठी का आरंभ रीमा पांडेय द्वारा सरस्वती वंदना के मधुर गायन के साथ किया गया। इसके उपरांत स्वागता बसु, हिमाद्रि मिश्रा, मनोरमा झा के द्वारा मंत्रमुग्ध कर देने वाली कविताओं का सस्वर काव्यपाठ किया गया। काव्यगोष्ठी में संजीवनी शाह, आतिश राय, रोशन राम, रविकांत पाठक और सुजल सिंह जैसे विद्यार्थियों ने सरोजिनी नायडू की कविताओं का पाठ कर भारत कोकिला को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

संस्था के प्रान्तीय महामंत्री राम पुकार सिंह “पुकार” गाजीपुरी ने सरोजिनी नायडू पर अपनी स्वरचित गजल से सभी का मन मोह लिया। प्रान्तीय मंत्री बलवंत सिंह के द्वारा भारत कोकिला पर ववक्तव्य ने लोगों को आंदोलित कर सभी का दिल जीत लिया। अध्यक्ष डॉ. गिरिधर राय ने श्री राम और भारत कोकिला पर कविता पाठ कर सभी की वाह-वाही बटोरी। कार्यक्रम में उत्तर कोलकाता जिला के उपाध्यक्ष कुणाल तिवारी, सीमा सिंह एवम् राम नारायण मिश्रा सहित अनेक विशिष्ट जन जुड़े थे। इस काव्यगोष्ठी का कुशल संयोजन उत्तर कोलकाता के अध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध प्रसाद राय और कुशल संचालन जिला के उपमंत्री आर.के. राय के द्वारा किया गया। अंत में पटल पर उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया मनोरमा झा ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *