तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। हल्दिया में रविवार को त्रिनयनी साहित्य पत्रिका का प्रकाशन समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रिका के संपादक मतिलाल दास व अध्यक्ष प्राणनाथ सेठ व मुख्य सलाहकार शिवनाथ सरकार ने कहा कि त्रिनयनी साहित्य पत्रिका केवल एक प्रकाशन नहीं है, बल्कि यह हमारी भावनाओं का प्रतिबिंब है।
इस अवसर पर 100 से अधिक कवि, साहित्यकार, कलाकार और संस्कृति प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अंशुक पंडा द्वारा गीता पाठ के साथ हुआ।
आदित्य साहू ने माउथ ऑर्गन बजाकर सभी का मन मोह लिया। मौसमी देवदास गुछाइत, स्नेहा जाना, अमृत बिजुली, झरना साहू गायेन और सनका सामंत ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

तिथि खाड़ा ने अपनी कविता पाठ से सभी का दिल जीत लिया। महिषादल विश्वकला केंद्र के कलाकारों ने सामूहिक कविता पाठ प्रस्तुत किया।
10 प्रसिद्ध कवि और साहित्यकारों को “त्रिनयनी साहित्य सखा” सम्मान से सम्मानित किया गया। 3 सामाजिक कार्यकर्ताओं को “रक्त योद्धा” सम्मान से सम्मानित किया गया।
एक कलाकार को “संगीत रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया। एक सैनिक को “बीर गौरव” सम्मान से सम्मानित किया गया। असीम चंद्र दास और तिथि खाड़ा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
संपादक मतिलाल दास ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि यह प्रकाश रेखा और दूर तक फैले और लोगों के दिलों से अंधकार दूर हो। साहित्य ही मानवता की भाषा हो।
समारोह में प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार शिशिर कुमार बाग, मधुसूदन घाटी, सुरजीत गुछाइत, सायनदीप माईती, संजय मान्ना, अरिंदम दास, पार्थप्रतिम चटर्जी, मधुमिता पाल, सुखविलास मंडल, दीपक पंडा, मनींद्रनाथ गायेन, महेश नस्कर आदि उपस्थित रहे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



