मध्य कोलकाता द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर भव्य कवि सम्मेलन आयोजित

कोलकाता,16 August 2022 : राष्ट्रीय कवि संगम, पश्चिम बंगाल की मध्य कोलकाता इकाई द्वारा “काव्य
गोष्ठी” का सफल आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में भाग लेने वाले प्रत्येक कवि/कवियत्री ने स्वरचित कविता का पाठ किया। इसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. गिरिधर राय ने की। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि संगम के उपाध्यक्ष श्यामा सिंह एवं विशिष्ट अतिथि रामपुकार सिंह और बलवंत सिंह “गौतम” की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को नया आयाम दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सौमी मजुमदार के स्वागत भाषण से हुई।

मध्य कोलकाता के जिलाध्यक्ष रामा कांत सिन्हा ने राष्ट्र वंदना की। देश भक्ति गीत एवं कविता से युवा कवियों ने खूब वाहवाही बटोरी। कवियों में राधा ठाकुर, विवेक कामी, शाकीबा अहमद, उतीर्णा धर, विद्या दास, विकास ठाकुर, सिद्धार्थ क्षेत्री, आलोक चौधरी, देवेश मिश्रा, अक्षय आनंद झा, मोनू यादव, निखिता पाण्डेय, रीता चन्द्र पात्र, रामा कांत सिन्हा, स्वागता बसु, सौमी मजूमदार, श्यामा सिंह, रामपुकार सिंह प्रमुख थे।

डॉ. गिरिधर राय ने अध्यक्षीय वक्तव्य में सभी की सराहना की एवं अपनी कविता “हम सब भारत माँ की संतति/सबल राष्ट्र निर्माण करें” सुनाकर सबका मन मोह लिया। एक ओर मुख्य अतिथि श्यामा सिंह की कविता और प्रांतीय महामंत्री राम पुकार सिँह की गज़ल सराही गयी तो वही प्रांतीय मंत्री बलवंत सिंह “गौतम” ने अपने सुंदर वक्तव्य से सभी का मनोबल बढ़ाया। श्रोताओं में डॉ. अरविंद मिश्रा, शिव प्रकाश दास, एवं सीमा सिंह सहित अनेक रचनाकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन मध्य कोलकाता के महामंत्री स्वागता बसु ने किया। पुष्पा साव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही यह अभिनव कार्यक्रम सम्पूर्ण हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *