कोलकाता। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के केन्द्रीय विपणन संगठन (सीएमओ) मुख्यालय में ‘हिन्दी पखवाड़ा 2026 का विधिवत शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एवं निदेशक (वाणिज्य) टी.एन. नटराजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी साहित्यिक व सांस्कृतिक चेतना की संवाहक है और इसे आधुनिक तकनीक व दैनिक कार्यप्रणाली से जोड़ना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, इस्पात मंत्री एच.डी. देवेगौड़ा, इस्पात राज्य मंत्री भूपतिराजू , श्रीनिवास वर्मा एवं सेल अध्यक्ष अशोक कुमार पंडा के राजभाषा संदेशों का वाचन किया गया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक देवव्रत दत्ता, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, अविजीत कुमार, मुनीष आहूजा, प्रियरंजन कान्त सहाय सहित वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। मंच संचालन राजभाषा अधिकारी अजय शंकर मिश्र ने किया और आगामी प्रतियोगिताओं की जानकारी दी।
आयोजन को सफल बनाने में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संजित कुमार दास के मार्गदर्शन तथा राजभाषा कक्ष के डॉ. अमित कुमार दीक्षित व अनूप कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

