नई दिल्ली। वैश्य चौरसिया सम्मेलन सह नागपंचमी महोत्सव में सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक भागीदारी का संकल्प सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक क्षेत्र में वैश्य चौरसिया समाज की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 23 अगस्त 2026, रविवार को गयाजी की पावन धरती पर वैश्य चौरसिया सम्मेलन सह नागपंचमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में समाज के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र, समाज और मानवता के लिए कार्य करने वाले प्रमुख व्यक्तित्वों का आगमन होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री माननीय जीतन राम मांझी, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री, भारत सरकार एवं गयाजी के सांसद होंगे। वहीं उद्घाटनकर्ता के रूप में डॉ. संजीव कुमार चौरसिया, मुख्य सचेतक, बिहार विधानसभा; रमेश लक्खू लाल चौरसिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सकल तमोली समाज, इंदौर; डॉ. विक्रम चौरसिया, शिक्षाविद्, चिंतक, मेंटर एवं एक्टिविस्ट तथा रवि लाल चौरसिया सहित अन्य प्रमुख व्यक्तित्व मौजूद रहेंगे।
मगध की ऐतिहासिक धरती गया, जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई, पर होने वाला यह आयोजन केवल सामाजिक सम्मेलन नहीं, बल्कि एकता, संगठन, सम्मान और भागीदारी का महाजुटान होगा। वैश्य चौरसिया समाज प्रेम, करुणा, समता तथा कानून और संविधान में विश्वास की भावना के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देता आया है।
सम्मेलन के माध्यम से समाज की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक भागीदारी को और मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अनुज चौरसिया, त्रिपुरारी चौरसिया, महिला अध्यक्ष तथा चौरसिया कल्याण समिति, गयाजी के सभी कर्मठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से 23 अगस्त को गयाजी पहुंचकर इस ऐतिहासिक महाजुटान का हिस्सा बनने तथा राष्ट्र एवं मानवता सर्वोपरि की भावना के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

