तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महत्वाकांक्षी योजना “हमारा मोहल्ला, हमारा समाधान” को शासक दल विकासमुखी जनहितकारी योजना बता रहा है।
राज्य सरकार ने इस मद में प्रत्येक बूथ के लिए 10 लाख रुपये का आवंटन किया है, जिससे जनता के निर्णय के अनुसार उनके गांव – मोहल्ले की छोटी समस्याओं का समाधान आसानी से होगा।
झाड़ग्राम जिले के गोपीबल्लभपुर-2 नंबर ब्लॉक के कुलियाना अंचल के बजनागुड़ी और रान्टुआ बूथ के “हमारा मोहल्ला, हमारा समाधान” शिविर का आयोजन रान्टुआ हाई स्कूल (उ.मा.) में किया गया।
इस शिविर का निरीक्षण ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष और पुर्त कार्याधक्ष्य टिंकू पाल ने किया।

इस अवसर पर राज्य तृणमूल प्राथमिक शिक्षक समिति के झाड़ग्राम अध्यक्ष और जिला परिषद के मेंटर स्वपन पात्र, गोपीबल्लभपुर-2 पंचायत समिति की अध्यक्ष शर्वरी अधिकारी,
ब्लॉक तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अनूपम मल्लिक, जिला परिषद के कार्याधक्ष्य बकुल खामरी, कुलियाना ग्राम पंचायत की प्रधान सावित्री मुर्मू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, नेता और जनता उपस्थित थे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



