Mr. Gautam Shah, Founder & Chief Strategist, Goldilocks Premium Research

कोलकाता के गोल्डीलॉक्स प्रीमियम रिसर्च ने ग्लोबल टेक्निकल एनालिस्ट अवार्ड्स, लंदन में बेस्ट स्पेशलिस्ट रिसर्च (2021) का पुरस्कार जीता

  • ग्लोबल टेक्निकल एनालिस्ट अवार्ड्स, लंदन में 2020 और 2021 के लिए दो बार अवार्ड जीतने वाली यह एकमात्र भारतीय रिसर्च कंपनी है।
  • भारत के 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए गोल्डीलॉक्स प्रीमियम रिसर्च ने कोलकाता में एक सत्र का आयोजन किया।

कोलकाता : कोलकाता स्तिथ गोल्डीलॉक्स प्रीमियम रिसर्च श्री गौतम शाह के नेतृत्व में भारत की प्रमुख इक्विटी बाजार सलाहकार फर्मों में से एक है। ग्लोबल टेक्निकल एनालिस्ट अवार्ड्स, लंदन में 2020 और 2021 के लिए दो बार अवार्ड जीतने वाली यह एकमात्र भारतीय रिसर्च कंपनी है, जिसे टेक्निकल एनालिस्ट ऑफ द ईयर (2020) और बेस्ट स्पेशलिस्ट रिसर्च (2021) के रूप में सम्मानित किया गया है।

गोल्डीलॉक्स प्रीमियम रिसर्च वर्तमान में शेयर बाजारों पर उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीय और भरोसेमंद शोध की तलाश करने वाले ग्राहकों के लिए काम करता है। पुरे भारत सहित यह फर्म 14 विभिन्न देशों के ग्राहकों को भी सेवा प्रदान करती हैं। बड़े एचएनआई, पारिवारिक कार्यालय, कॉर्पोरेट, बैंक कोषागार, एनआरआई और सेलिब्रिटी निवेशक उनके ग्राहकों में से हैं।

यह भी पढ़ें:  नहीं थम रहा रणवीर सिंह के फोटोशूट पर बवाल, अब कोलकाता हाईकोर्ट में दायर हुई PIL

भारत 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। भारत के इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, गोल्डीलॉक्स प्रीमियम रिसर्च ने शुक्रवार 10 सितंबर, 2021 को कोलकाता में अपने ग्राहकों के साथ सीधा संवाद करने के लिए एक सत्र का आयोजन किया।

गोल्डीलॉक्स प्रीमियम रिसर्च के संस्थापक और मुख्य रणनीतिकार श्री गौतम शाह 20 वर्षों के अनुभव के साथ एक प्रसिद्ध बाजार के दिग्गज हैं और कई व्यावसायिक टीवी चैनलों पर एक लोकप्रिय चेहरा हैं।मजबूत भारतीय अर्थव्यवस्था ने बाजार सहभागियों के बीच बहुत रुचि पैदा की है जो अपने पोर्टफोलियो के लिए पेशेवर सलाह की तलाश में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *