15f3a64f c3ce 442e a0c9 ca21ead5e518

गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड सम्मान समारोह सम्पन्न

साहित्य संगम संस्थान ने 533 रचनाकारों को किया सम्मानित

सुधीर श्रीवास्तव, दिल्ली । साहित्य संगम संस्थान दिल्ली द्वारा रविवार को नशा मुक्त समाज बनाने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत फेसबुक मंच पर वीडियो काव्य प्रस्तुति देने वाले देश के विभिन्न प्रान्तों के 533 रचनाकारों को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनवाने में सहभागिता सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। सम्मान समारोह को संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह कुमार रोहित राज मिथलेश सिंह मिलिंद छाया सक्सेना कविराज तरुण सक्षम राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश पुरोहित ने संबोधित करते हुए सभी ने नशामुक्त समाज बनाने की बात कही।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने अपने विशेष सम्बोधन में कहा कि साहित्य संगम संस्थान को “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में नाम दर्ज करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। “नशामुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का” के साथ साहित्य संगम संस्थान ने जुड़कर अतुलनीय कार्य किया। पूर्व में आए उनके सांझा संकलन ‘भटकाव’ के माध्यम से नशे के खिलाफ जन जागृति में अपनी पूर्ण ऊर्जा लगाने वाले प्रत्येक कवियों को मेरी शुभकामनाएं। आपने इस अभियान को 533 कवियों के काव्यपाठ के माध्यम से 28 नवंबर 2021 को जो रिकॉर्ड बनाया, वो आने वाले समय में एक नए मानक और काव्य की नई दिशा तय करेगा।

यह भी पढ़ें:  नवरात्रि के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय कवि संगम ने किया भव्य काव्योत्सव

मेरा ऐसा मानना है कि समाज को बदलने में साहित्य का हमेशा योगदान रहा है। मै साहित्य संगम संस्थान के अध्यक्ष राजवीर सिंह, सचिव तरुण सिंह, छाया सक्सेना, रोहित जी और तमाम कविगण को इस उपलब्धि पर बधाई देता हूं और धन्यवाद करता हूँ।कार्यक्रम संयोजक कृष्णकांत मिश्रा कार्यक्रम संकल्पना संगीता मिश्रा, आभार कुमुद श्रीवास्तव कुमुदिनी व उमा मिश्रा ने व्यक्त किया। सम्मान समारोह का शानदार संचालन विनोद वर्मा दुर्गेश ने किया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  T20 World Cup : न्यूजीलैंड अफगानिस्तान मैच पर टिकी सेमीफाइनल की भारत की उम्मीदें
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *