Godrej DEI Lab at IIM Mumbai holds discussion session on inclusivity

आईआईएम मुंबई में गोदरेज डीईआई लैब का समावेशिता पर चर्चा सत्र

‘इंडिया इंक्लूडेड ऑन कैंपस‘ पहल का उद्देश्य ऐसे लीडर तैयार करना है, जो मानते हैं कि समावेशिता और नेतृत्व एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं

मुंबई, 17 सितंबर, 2025: गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप की विविधता और समावेशिता पहल, गोदरेज डीईआई लैब, ने पिछले सप्ताह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट-मुंबई (आईआईएम-मुंबई) में ‘इंडिया इंक्लूडेड ऑन कैंपस’ केस स्टडी प्रतियोगिता का तीसरा चरण आयोजित किया। इस पहल के माध्यम से, गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप का उद्देश्य देश के शीर्ष बी-स्कूल के छात्रों को विविधता, इक्विटी और समावेशिता (डीईआई) से जुड़ी वास्तविक दुनिया की चुनौतियों को हल करने के लिए आमंत्रित करना है, ताकि भविष्य के ऐसे लीडर की पहचान की जा सके जो डीईआई को बढ़ावा दे सकें।

‘इंडिया इंक्लूडेड ऑन कैंपस’ पहल का मुख्य फोकस कॉरपोरेट जगत की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में से एक पर है यानी कार्यबल में अधिक महिलाओं को नियुक्त करना और उन्हें जोड़े रखना। इस केस स्टडी प्रतियोगिता में, छात्रों से यह अपेक्षा की गई थी कि वे गहन शोध करके महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नई और प्रभावी रणनीतियां सुझाएं, ताकि कार्यस्थल अधिक संतुलित और समावेशी बन सकें।

इस पहल के बारे में बात करते हुए, गोदरेज डीईआई लैब के प्रमुख और ‘क्वीरस्तान‘ के लेखक परमेश शाहनी ने कहा, “भारत की असली प्रगति के लिए, समावेशिता को सिर्फ ‘अच्छी बात’ मानना काफी नहीं है; इसे विकास और इनोवेशन का मुख्य इंजन समझना होगा। इस प्रतियोगिता के ज़रिए, हम आईआईएम लखनऊ के छात्रों को यह सोचने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं कि कैसे कंपनियां अधिक से अधिक महिलाओं को नियुक्त कर सकती हैं,

यह भी पढ़ें:  जंगल महल में विश्व पृथ्वी दिवस पालित

उन्हें कायर्स्थल पर बनाए रख सकती हैं और उन्हें सशक्त बना सकती हैं। हमारा लक्ष्य सिर्फ आज की समस्याओं को सुलझाना नहीं है, बल्कि भविष्य के ऐसे लीडर तैयार करना है जो यह मानते हैं कि नेतृत्व और समावेशिता एक-दूसरे से अलग नहीं हैं।”

यह प्रतियोगिता आईआईएम त्रिची में शुरू हुई थी, जिसके बाद सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट पुणे और आईआईएम मुंबई में भी इसका आयोजन हुआ, और इसका समापन आईआईएम लखनऊ में हुआ। शीर्ष चार फाइनलिस्ट 8 अक्टूबर, 2025 को मुंबई में गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के मुख्यालय में अपने समाधान पेश करेंगे, जिसमें जीतने वाली टीम को ₹100,000 का नकद पुरस्कार मिलेगा और उन्हें ग्रुप के साथ काम करने का मौका भी दिया जाएगा।

गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के भीतर और बाहर समावेशी माहौल को सशक्त बनाने के अपने मूल उद्देश्य के अनुरूप, गोदरेज डीईआई लैब का लक्ष्य इस पहल के माध्यम से भविष्य के लीडरों के फैसलों में विविधता को शामिल करना है, जिससे पूरे भारत में बदलाव लाया जा सके।

यह भी पढ़ें:  मकर संक्रांती से पहले महिलाएं ढेकी से चावल कूटने में रही व्यस्त

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  चंद्रकोणा रोड : एबीटीए ने माध्यमिक छात्रों को उपलब्ध कराई जरूरी सहायता व सलाह
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − fourteen =