Images (8)

गावस्कर का 774 रन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं गिल

नयी दिल्ली : मौजूदा भारतीय कप्तान शुभमन गिल पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का 1971 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज में 774 रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। गावस्कर ने 1971 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज में चार मैचों में 774 रन बनाये थे और उनका वो रिकॉर्ड आज तक कायम है।

कोई भी भारतीय इस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाया है। दूसरे नंबर पर भी गावस्कर ही हैं जिन्होंने 1978-79 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में छह मैचों में 732 रन बनाये थे।

तीसरे नंबर पर मौजूदा ओपनर यशस्वी जायसवाल हैं जिन्होंने 2023-24 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में पांच मैचों में 712 रन बनाये थे। रन मशीन विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014-15 की सीरीज में चार मैचों में 692 रन बनाये थे।

गिल ने एजबस्‍टन टेस्‍ट में इंग्‍लैंड के खिलाफ कुल 430 रन बनाए हैं, जो टेस्‍ट क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक रन हैं, पहले नंबर पर ग्राहम गूच हैं, जिन्‍होंने 1990 में भारत के खिलाफ 456 रन बनाए थे।

गिल ने इस इंग्‍लैंड दौरे पर पहले दो टेस्‍ट में 585 रन बनाए हैं, जो सीरीज के पहले दो टेस्‍ट में दूसरे सबसे अधिक रन हैं। पहले नंबर पर ग्रीम स्मिथ हैं, जिन्‍होंने 2003 में इंग्‍लैंड में 621 रन बनाए थे। गिल अब बतौर कप्‍तान पहले दो टेस्‍ट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं, उन्‍होंने कोहली के 449 रनों को पछाड़ा।

यह भी पढ़ें:  Cricket Updates : पेशावर को हराकर मुल्तान ने जीता PSL-6 का खिताब

गिल दूसरे बल्‍लेबाज हैं, जिन्‍होंने दो बार टेस्‍ट में 150 से अधिक रन बनाए हैं, उनसे पहले ऐसा 1980 में एलेन बॉर्डर ने पाकिस्‍तान के खिलाफ लाहौर में नाबाद 150 और 153 रन बनाकर किया था।

गिल उन नौ बल्‍लेबाज़ों में से एक बन गए हैं, जिन्‍होंने एक टेस्‍ट में शतक और दोहरा शतक लगाया है। भारतीयों में ऐसा गिल से पहले गावस्‍कर ने किया था। दो भारतीय कप्‍तानों ने गिल से पहले एक टेस्‍ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था।

गावस्‍कर ने 1978 में ईडन गार्डंस में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 107 और नाबाद 182, जबकि विराट कोहली ने 2014 में एडिलेड में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 115 और 141 रन बनाए थे।

गिल साथ ही दूसरे भारतीय बल्‍लेबाज़ हैं, जिन्‍होंने इंग्‍लैंड में टेस्‍ट की दोनों पारियों में शतक लगाया है। इससे पहले हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्‍ट में ऋषभ पंत ने ऐसा किया था।

मौजूदा भारतीय कप्तान के पास गावस्कर का 54 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का इस सीरीज में मौका है। जो काम सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज नहीं कर पाए वह काम मौजूदा सीरीज में गिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार हैं 'लेडी सहवाग' शेफाली वर्मा

गिल सीरीज में जिस फॉर्म में खेल रहे हैं उसे देखते हुए वह महान डॉन ब्रैडमैन का एक सीरीज में 974 रन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। सीरीज में शेष तीन मैचों में उन्हें यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 390 रन की जरूरत है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  खेल की खबरें | WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया ने केंट में अपनी तैयारी शुरू की
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =