घाटाल : रेडक्रॉस दिवस पालित, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर । अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर गत दिनों पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटाल में रेड क्रॉस सोसायटी की पहल से स्थानीय टाउन हॉल में रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महती रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, साथ ही प्लास्टिक बहिष्कार की जागरूकता के साथ-साथ रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा एक स्मारिका भी प्रकाशित की गई। इस अवसर पर घाटाल के एसडीओ सुमन विश्वास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं सामाजिक विषयों पर रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य नारायण भाई तथा समाज सेवी प्रशांत सामंत ने भी प्रखर वक्तव्य पेश किया।

रक्तदान की बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेजर थैलेसीमिया की स्थिति में हर महीने बड़ी मात्रा में रक्त की आवश्यकता होती है। इसलिए थैलेसीमिया रोग से बचाव के लिए शादी से पहले ब्लड टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। जागरूकता से ही इस बीमारी से बचा जा सकता है। दूसरी ओर प्लास्टिक कचरा जागरूकता पर बोलते हुए शिक्षक शुभंकर घोष ने कहा, “हम अपने दैनिक जीवन में हर जगह प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं।” हम कुछ ऐसे प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं जो पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं, खासकर समुद्री जीवन को।

यह समुद्री जीवन के पर्यावरण को नष्ट कर रहा है। 2050 तक समुद्री मछलियों की तुलना में अधिक प्लास्टिक समुद्र में जमा हो जाएगा। नतीजतन समुद्री पर्यावरण और समुद्री जीवन को नुकसान इंसानों को प्रभावित करेगा। इसलिए प्लास्टिक को नदी में फेंके बिना रीसाइक्लिंग की व्यवस्था करनी जरूरी है। प्लास्टिक के विकल्प की व्यवस्था करने की भी नितांत आवश्यकता है। प्लास्टिक से निजात पाने के लिए लोगों को सुनिश्चित और दीर्घकालिक योजना अपनानी होगी तभी हमारा भविष्य सुखमय हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *