तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल शाखा द्वारा कैंसर रोगियों के लिए केशदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कई महिलाओं ने कैंसर रोगियों के लिए अपने केश दान किए। इस शिविर में कुल 9 महिलाओं ने अपने केशदान किए। जिनमें मौमिता पांजा, तिथि दास, सौमिता कांडर, सोमा चौधरी, मीता मान्ना, रक्तिमा चक्रवर्ती, देवश्री पात्र, रेशमी बनर्जी और पूजा पाठक शामिल थीं।
वक्ताओं ने कहा कि केश किसी व्यक्ति की सुंदरता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं और जब किसी को कैंसर जैसी बीमारी के कारण केश खोने पड़ते हैं, तो यह उनके लिए बहुत दुखदायी हो सकता है। कैंसर रोगियों के लिए केश खोना केमोथेरेपी और रेडिएशन उपचार का एक दुष्प्रभाव हो सकता है, जिससे चिंता, अवसाद और नकारात्मक शरीर की छवि हो सकती है।
इस अवसर पर घाटाल महकमा शासक सुमन बिस्वास, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की घाटाल शाखा के राहत अधिकारी शुभदीप सिंह रॉय और अन्य लोग उपस्थित थे। घाटाल महकमा शासक सुमन बिस्वास ने महिलाओं से कैंसर रोगियों के लिए केशदान करने की अपील की और कहा कि यह दान किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



