घाटाल : आशा कर्मी यूनियन की सभा में मांगों पर दिया गया जोर

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम बंगाल आशा कार्यकर्ता यूनियन, घाटाल महकमा की आम बैठक आज पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल शहर के अन्नपूर्णा आर्केड में आयोजित की गई। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं की मांगों पर चर्चा की गई। जिनमें सरकारी कर्मचारी के रूप में मान्यता, 28,000 रुपये मासिक वेतन, पेंशन, पीएफ, और कार्यरत आशा कार्यकर्ता की मृत्यु होने पर परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा शामिल हैं।

बैठक में महकमा के पांच ब्लॉकों के तीन सौ से अधिक आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं और शिकायतों के बारे में बताया। इसके बाद यूनियन की जिला अध्यक्ष पापिया अधिकारी, सचिव शिप्रा घोषाल और राज्य सचिव इस्मत आरा खातून ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस्मत आरा खातून ने आंदोलन की शुरुआत से लेकर आज तक के संगठनात्मक कार्यों और स्थिति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने घोषणा की कि संगठन मुख्य मांगों को पूरा नहीं होने तक पैकेज का बहिष्कार जारी रखेगा। अंत में, घाटाल महकमा के पांच ब्लॉकों के आशा कार्यकर्ताओं ने आगामी दिनों में एक साथ लड़ने का संकल्प लिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + twenty =