तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। हर साल की तरह इस वर्ष भी अविभाजित मेदिनीपुर जिले में वामपंथी आंदोलन के अग्रणी नेताओं में से एक दिवंगत जवाहर सांतरा की याद में पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल स्थित सुकुमार सेनगुप्ता स्मृति भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
घाटाल प्रखंड में सीपीआईएम की क्षेत्रीय कमेटियों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस शिविर में 20 महिलाओं सहित कुल 115 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन पार्टी के पश्चिमी मेदिनीपुर जिला सचिव विजय पाल ने किया।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता अशोक सांतरा ने की। इस अवसर पर माकपा नेता उत्तम मंडल और अन्य पार्टी नेता उपस्थित थे। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं में उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा था। पर्यावरण जागरूकता का संदेश देने के लिए सभी रक्तदाताओं को उपहार स्वरूप एक पौधा दिया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



